Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमिताभ बच्चन ने खोला भोजपुरी फिल्मों का राज, मेकअप आर्टिस्ट के साथ की थीं दो फिल्में, KBC में सुनाया किस्सा

Amitabh Bachchan KBC 18 Episode: 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के दौरान अमिताभ बच्चन ने भोजपुरी फिल्मों में काम करने का दिलचस्प अनुभव साझा किया। 'केबीसी अंकल' वाली बातचीत ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 06, 2026 | 07:51 PM

अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amitabh Bachchan Bhojpuri Film: महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के साथ दर्शकों के बीच लौट आए हैं। शो के नए सीजन की शुरुआत से पहले सामने आए एक प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान भोजपुरी सिनेमा से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उनकी यह बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

प्रोमो में एक कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन से कहता है कि बिहार के लोग उन्हें बेहद प्यार करते हैं और चाहते हैं कि वह आगे भी भोजपुरी फिल्मों में काम करें। इस पर बिग बी जवाब देते हैं कि सर, हमारे मेकअप मैन का नाम दीपक है। जब मैंने भोजपुरी फिल्में की थीं, तो ये हमारे साथ थे। आपने अब तक नहीं देखी क्या? कंटेस्टेंट ने जवाब दिया कि उन्होंने उनकी फिल्म ‘गंगा’ देखी है, लेकिन अब वह चाहते हैं कि अमिताभ बच्चन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी भोजपुरी कंटेंट करें।

केबीसी अंकल नाम सुनकर हंसे अमिताभ

बातचीत के दौरान कंटेस्टेंट ने एक और दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि उनका छोटा बेटा अमिताभ बच्चन को उनके असली नाम से नहीं, बल्कि ‘केबीसी अंकल’ कहकर बुलाता है। उन्होंने कहा कि जब भी वह कहीं जाते हैं और केबीसी का पोस्टर देखते हैं तो उनका बेटा खुशी से कहता है कि देखो पापा, केबीसी अंकल। यह सुनते ही अमिताभ बच्चन जोर से हंस पड़े और मजाक में बोले, “सर, पचपन साल से हम फिल्मों में काम कर रहे हैं, वो सब मिट गया है।

सम्बंधित ख़बरें

द पैराडाइज का टीजर रिलीज होते ही मचा तहलका, नानी और राघव जुयाल की खतरनाक भिड़ंत ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट

राजपाल यादव पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, 16 करोड़ के कर्ज की वसूली के लिए बैंक ने संपत्तियों पर चिपकाया नोटिस

पापा सनी देओल के इशारे से ही थर्रा जाते थे करण देओल, बोले- पिटाई नहीं हुई डर के लिए इशारा ही काफी

क्या फिर एक बार कानूनी पचड़े में फंसेगें Salman Khan, 3 करोड़ रुपये के निवेश विवाद में कोर्ट का नोटिस

भोजपुरी सिनेमा से भी जुड़ा रहा है बिग बी का सफर

अमिताभ बच्चन ने अपने लंबे फिल्मी करियर में हिंदी सिनेमा के अलावा भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने ‘गंगा’ और ‘गंगोत्री’ जैसी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। इन फिल्मों को भोजपुरी दर्शकों ने काफी पसंद किया और बिग बी के अभिनय की जमकर सराहना हुई।

ये भी पढ़ें- पिता ने धारदार हथियार से किया था हमला, बेटे की बात ने तोड़ा दिल, जानें 80 साल की उषा नाडकर्णी की दर्दभरी कहानी

10 अगस्त से शुरू होगा KBC 18

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 18वां सीजन 10 अगस्त से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और Sony LIV पर प्रसारित होगा। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे दर्शकों का मनोरंजन करेगा। एक बार फिर अमिताभ बच्चन अपनी दमदार मेजबानी, मजेदार किस्सों और प्रेरणादायक बातचीत के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

Amitabh bachchan bhojpuri cinema ganga film story kbc 18 episode

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 07:51 PM

Topics:  

  • Amitabh Bachchan
  • Bhojpuri Cinema
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.