- Hindi News »
- Movies »
- Indore Artist Milind Dhavale Created A Unique Portrait Of Lata Mangeshkar
इंदौर के कलाकार ने अनूठे अंदाज में दी स्वर सम्राज्ञी को श्रद्धांजलि, बनाया जबरदस्त पोट्रेट
स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में 28 सितंबर 1929 को हुआ था। इसी मौके पर शहर के कलाकार मिलिंद ढवले ने उन्हें अनूठे अंदाज में पोट्रेट बनाकर श्रद्धांजलि दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक

मिलिंद ढवले (सौजन्य : सोशल मीडिया)
इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मी स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर का आज जन्म दिवस है। इसी मौके पर शहर के कलाकार मिलिंद ढवले ने उन्हें अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर उन्होंने लता का जबरदस्त पोट्रेट बनाया है। इस ब्लैक एंड व्हाइट पोट्रेट की सबसे खास बात ये है कि इसमें रेखाओं के रुप में मंगेशकर के 90 हिट गानों के मुखड़े बड़े अलग अंदाज में लिखे गए हैं।
31 इंच लंबे और 23 इंच चौड़े इस पोर्ट्रेट की सबसे खास बात यह भी है कि इसमें गानों के मुखड़ों को खास जगह पर लिखा गया है। मसलन ‘‘बिंदिया चमकेगी, चूड़ी खनकेगी” गीत के मुखड़े को लता मंगेशकर के चेहरे की बिंदी की जगह पर ही लिखा गया है, तो उनके होंठों की जगह ‘‘धीरे-धीरे बोल, कोई सुन ना ले” गाने का मुखड़ा से उकेरा गया है।
पोर्ट्रेट की रेखाओं में गाने के मुखड़े
55 वर्षीय ढवले ने इस पोर्ट्रेट में “ऐ मेरे वतन के लोगों” गीत को मंगेशकर के कपाल पर लिखा है, क्योंकि उनका मानना है कि मातृभूमि के लिए शहीद सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को याद दिलाकर देशभक्ति की भावना जगाने वाला यह नगमा भारतीय नागरिकों के जेहन पर आज भी छाया हुआ है। पोर्ट्रेट में मंगेशकर के 90 हिट गीतों के मुखड़े इतनी सफाई से लिखे गए हैं कि इनकी इबारत पास से देखने पर ही समझ आती है। दूर से देखने पर ये मुखड़े पोर्ट्रेट की रेखाओं के रूप में ही नजर आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ’, जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; देखें क्या कहा- VIDEO
Salim Khan: सलमान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती
बॉयफ्रेंड के कमरे में एमबीए छात्रा की मिली बिना कपड़ों की लाश, कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में प्राइवेट फोटो वायरल
करोड़ों की नेटवर्थ फिर भी जेल की हवा, राजपाल यादव के पतन की वो 3 बड़ी वजहें, जिन्होंने छोटा डॉन को बनाया कर्जदार
ये भी पढ़ें :- मुंबई पुलिस ने Bookmyshow के CEO को किया तलब, कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के टिकट सेलिंग से जुड़ा है मामला
ख्वाहिश पूरी न हो सकी
धवले ने शनिवार को “पीटीआई-भाषा” को दिए इंटरव्यू में बताया है कि यह पोर्ट्रेट उन्होंने मंगेशकर के 90वें जन्मदिन पर बनाया था और वह कोशिश करते रहे है कि किसी तरह उन्हें यह कलाकृति भेंट करें, लेकिन उनकी ख्वाहिश पूरी न हो सकी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे हमेशा इस बात का मलाल रहेगा कि मैं मंगेशकर से मिलकर उन्हें यह पोर्ट्रेट भेंट नहीं कर सका।”
इंदौर में हुआ जन्म
आपको बता दें कि स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में 28 सितंबर 1929 को हुआ था। उनका जन्म इंदौर के महाराजा यशवंत अस्पताल में हुआ था। उन्हें स्वर कोकिला भी कहा जाता है। बॉलीवुड में अपने सुर बिखरने के बाद लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 को मुंबई में 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी ।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Indore artist milind dhavale created a unique portrait of lata mangeshkar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या आपका फोन आपकी बातें सुन रहा है? नई रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, जानिए सच क्या है
Feb 18, 2026 | 03:31 AMआज का राशिफल 18 February 2026: कर्क और वृश्चिक राशि वालों को होगा धन लाभ, मकर राशि वाले रहें सावधान!
Feb 18, 2026 | 12:05 AMवर्ल्ड कप में जीत के लिए नेपाल ने 12 साल का किया इंतजार, अब SCO को दी ऐसी हार कि हिला डाली पूरी प्वाइंट्स टेबल
Feb 17, 2026 | 11:53 PMIND vs NED: बल्लेबाज दिखाएंगे दम या फिर गेंदबाजों का रहेगा बोलबाला? जानिए अहमदाबाद मुकाबले की पिच रिपोर्ट
Feb 17, 2026 | 11:22 PMIND vs NED: बुमराह और पांड्या को आराम, सिराज की होगी वापसी? नीदरलैंड के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
Feb 17, 2026 | 11:08 PMखाली पेट ब्रेड खाने वालों को ख़बरदार करने वाली ख़बर, तुरंत पढ़िए और हो जाएं सावधान
Feb 17, 2026 | 10:36 PMवानखेड़े में नेपाल का बोलबाला, स्कॉटलैंड को 7 विकेट के बड़े अंतर से दी मात, दीपेंद्र ऐरी का तूफानी अर्धशतक
Feb 17, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

खाकी हुई शर्मसार! ट्रेन के AC कोच से तकिया-चादर चुराते पकड़ा गया UP पुलिस का सिपाही, देखें यह VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:58 PM
क्या ट्रेन में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं? मनचले ने सरेआम किया अश्लील बर्ताव, युवती की हिम्मत ने कर दिया बेनकाब
Feb 17, 2026 | 09:52 PM
प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PM
सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! क्या 2027 तक ₹1 लाख से नीचे आएगा गोल्ड? रूस की एक खबर ने हिलाया बाजार
Feb 17, 2026 | 09:14 PM
सिर्फ रील्स पर नहीं, काम पर होगा वोट! ‘जेन-जी’ युवाओं ने नेताओं को दी सीधी चेतावनी- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:07 PM
‘देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ’, जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; देखें क्या कहा- VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:59 PM













