IC 814 सीरीज को लेकर बढ़ा विवाद, गृह मंत्रालय का जबरदस्त एक्शन, Netflix के हेड को भेजा समन
The Kandahar Hijack Series Controversy: साल 1999 के कंधार प्लेन हाईजैक की घटना पर आधारित सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गृह मंत्रालय की ओर से नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट हेड को समन भेजा गया है। साथ ही इस पर क्लियरिफिकेशन भी मांगा गया है।
- Written By: निक्की राय
'IC 814: द कंधार हाईजैक' को मिली राहत (फोटो सोर्स-एक्स)
The Kandahar Hijack IC 814 Controversy: साल 1999 के कंधार प्लेन हाईजैक की घटना पर आधारित सीरीज ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीरीज को लेकर विवाद शुरु हो चुका है। पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन हरकत-उल-मुजाहिदीन द्वारा इंडियन एयरलाइंस के विमान को हाइजेक करने की घटना पर आधारित इस सीरीज पर सरकार ने सवाल खड़े किए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट हेड को समन भेजा गया है। साथ ही इस पर क्लियरिफिकेशन भी मांगा गया है।
फिल्म को लेकर क्या है विवाद?
वो पांच आतंकवादी जिन्होंने प्लेन को हाइजेक किया था वो इस्लाम से ताल्लुक रखते थे। पांचों आतंकवादियों का नाम इब्राहिम अख्तर, शाहिद अख्तर, सन्नी अहमद, ज़हूर मिस्त्री और शाकिर था। विवाद इसी बात को लेकर शुरु हुआ कि सीरीज में इन आतंकवादियों के नाम बदलकर भोला और शंकर रख दिया गया है। मेकर्स की इस गलती को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स बवाल काट रहे हैं। अब इस सीरीज के बायकॉट की मांग भी उठ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Rani Mukerji ने ‘मर्दानी 3’ की सफलता पर जताई खुशी, बोलीं- शिवानी शिवाजी रॉय बन चुकी है लोगों की आवाज
दोस्त की शादी में आर्यन खान ने लूटी महफिल, पहली बार दिखा ऐसा अवतार, जूता चुराई की रस्म का मजेदार VIDEO वायरल
Netflix के मास्टरमाइंड अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, क्या बदलने वाला है कंपनी का भविष्य?
Ustaad Bhagat Singh Netflix Release: उस्ताद भगत सिंह अब OTT पर मचाएगी धमाल, इस दिन नेटफ्लिक्स पर देगी दस्तक
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भेजा समन
वेब सीरीज में नामों के साथ की गई छेड़छाड़ को लेकर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मेकर्स को समन भेजा है। इसके साथ ही सरकार ने नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल को मंगलवार तक विवादित मुद्दे पर क्लेरिफिकेशन देने के लिए उनके समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
Netflix Content Head has been summoned tomorrow by the Ministry of Information & Broadcasting over the ‘IC814’ web series content row: Sources — ANI (@ANI) September 2, 2024
‘आईसी 814’ पर विवाद क्यों?
अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘आईसी 814’ फ्लाइट के कैप्टन देवी शरण और पत्रकार सृंजॉय चौधरी की किताब ‘फ्लाइट इनटू फियर: द कैप्टन स्टोरी’ पर अधारित है। बता दें कि वेब सीरीज आईसी 814: द कंधार हाईजैक 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी। सीरीज के अंदर इसमें मौजूद आतंकियों को चीफ, डॉक्टर, बर्गर, भोला और शंकर नाम दिया गया है।
यह भी पढ़ें-Divorce की खबरों के बीच साथ नजर आए Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai, दुबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
विवाद के बीच कंगना ने कही ये बात
Law of the land is that one can show unimaginable amount of violence and nudity on OTT platforms without any consequence or censorship, one can even distort real life events to suit their politically motivated sinister motives, there is all the freedom for communists or leftists… https://t.co/BRRrG6NGXh — Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 2, 2024
एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने एक्स पोस्ट में आईसी 814 विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा-‘सेंसरशिप हम जैसे उन लोगों के लिए ही है, जो देश के टुकड़े होते नहीं देखना चाहते।’
