Flipkart देगा FREE Netflix Subscription, बस 4 बार करें शॉपिंग, बिना रिचार्ज और एक्स्ट्रा पैसे के मिलेगा फायदा
Flipkart Netflix Offer: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अब Flipkart से खरीदारी करने पर आपको Netflix का मोबाइल सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिल सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
FREE Netflix Subscription (Source. Navbharat Desk)
Free Netflix Subscription: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। बता दें कि अब Flipkart से खरीदारी करने पर आपको Netflix का मोबाइल सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिल सकता है। इसमें Flipkart और Netflix ने नई साझेदारी का ऐलान किया है जिसके तहत Flipkart Plus मेंबर्स हर महीने अपनी शॉपिंग के आधार पर Netflix Mobile Plan का लाभ उठा सकते है। वहीं खास बात यह है कि इसके लिए न तो अलग से Netflix का सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा और न ही कोई खास रिचार्ज प्लान लेना पड़ेगा। यह नया बेनिफिट 1 अगस्त 2026 से लागू हो जाएगा।
कैसे मिलेगा Free Netflix Subscription?
NBT Tech द्वारा साझा कि गई जानकारी के अनुसार Flipkart Plus मेंबर्स को एक कैलेंडर महीने के भीतर कम से कम 299 रुपये या उससे अधिक के चार क्वालिफाइंग ऑर्डर पूरे करने होंगे। ये ऑर्डर Flipkart, Flipkart Minutes और Flipkart Grocery तीनों प्लेटफॉर्म पर किए जा सकते हैं। जैसे ही चौथा क्वालिफाइंग ऑर्डर पूरा होगा यूजर के अकाउंट पर अगले 30 दिनों के लिए Netflix Mobile Plan एक्टिव हो जाएगा। इस प्लान के जरिए यूजर्स Netflix की भारतीय और इंटरनेशनल फिल्मों, वेब सीरीज और ओरिजिनल कंटेंट की पूरी मोबाइल लाइब्रेरी का आनंद ले सकेंगे।
बिना अलग पेमेंट के मिलेगा फायदा
इस ऑफर की सबसे खास बात यह है कि Netflix सब्सक्रिप्शन सीधे Flipkart ऐप के जरिए एक्टिव होगा। इसके लिए किसी अलग लॉग-इन, कूपन या अतिरिक्त भुगतान की जरूरत नहीं होगी। लेकिन 30 दिन पूरे होने के बाद यह प्लान अपने आप समाप्त हो जाएगा। यदि अगले महीने भी मुफ्त Netflix चाहिए तो फिर से उसी महीने 299 रुपये या उससे अधिक के चार क्वालिफाइंग ऑर्डर पूरे करने होंगे। इसको आसान शब्दों में समझें तो अगर आप एक महीने में चार बार 299 रुपये या उससे अधिक की खरीदारी करते हैं तो आपको अगले 30 दिनों के लिए Netflix Mobile Plan मुफ्त मिल जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Google Pay में आया Gemini AI, अब AI बताएगा पैसा कहां खर्च हुआ, बचत कैसे करें और कौन-सा कार्ड है आपके लिए बेस्ट
Lava Virat V1 5G की पहली सेल शुरू, 11,999 में 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन खरीदने का मौका
PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो पर बड़ा एक्शन, Meta India हेड अरुण श्रीनिवास के खिलाफ FIR
Flipkart Pay Later सर्विस अब सामान खरीदें आज, पैसे दें 30 दिन बाद, Freedom Sale में खास ऑफर
ई-कॉमर्स सेक्टर में पहली बार आया ऐसा ऑफर
वहीं अब तक भारत में Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन मुख्य रूप से मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के कुछ चुनिंदा रिचार्ज प्लान्स के साथ मिलता था। लेकिन पहली बार किसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और Netflix के बीच इस तरह की साझेदारी हुई है। अगर आप Flipkart Plus मेंबर नहीं हैं तो इस ऑफर का लाभ आपको नहीं मिल पाएगा। ऐसे यूजर्स अभी भी टेलीकॉम कंपनियों के Netflix-बंडल रिचार्ज प्लान्स का विकल्प चुन सकते हैं। बता दें कि Netflix Mobile Plan की सामान्य कीमत 199 रुपये प्रति माह है।
वहीं यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए खास साबित हो सकता है जो नियमित रूप से Flipkart या Flipkart Minutes से खरीदारी करते हैं। ऐसे यूजर्स अब अपनी रोजमर्रा की शॉपिंग के साथ मनोरंजन का अतिरिक्त फायदा भी उठा सकेंगे।
