रणबीर कपूर पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगे या नहीं, जानें एक्टर ने पीएम मोदी के बारे में क्या कहा
रणबीर कपूर ने पॉलिटिक्स के बारे में बात की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भी चर्चा की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात जब हुई थी तो वह कैसा महसूस कर रहे थे।
- Written By: अनिल सिंह
Ranbir Kapoor Praise PM Modi and Talk About indian Politics
मुंबई: फिल्म में राजनेता का किरदार निभा चुके रणबीर कपूर क्या असल जिंदगी में राजनीति में सक्रिय होंगे? इस बारे में उनके फैंस जानना चाहते हैं और इसी विषय पर बात करते हुए एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने बताया है कि भारतीय राजनीति के बारे में वह क्या सोचते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री के साथ उनकी जब पहली मुलाकात हुई थी तो उन्हें कैसा महसूस हो रहा था।
रणबीर कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निखिल कामत के साथ बातचीत की और बताया कि वह इंडियन पॉलिटिक्स के बारे में क्या सोचते हैं, रणबीर कपूर ने बताया कि वह इंडियन पॉलिटिक्स के बारे में ज्यादा नहीं सोच पाते। लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ अपनी मुलाकात के अनुभव को बेहद खास बताया है। आपको बता दें कि करीब चार साल पहले प्रधानमंत्री ने बॉलीवुड के कई सितारों के साथ अपनी एक तस्वीर एक्स हैंडल पर जारी की थी। इस तस्वीर में उनके साथ रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, आलिया भट्ट और भूमि पेडणेकर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
5 साल की उम्र में फिल्मों में आई थीं नीतू कपूर, पहली फिल्म में नहीं मिला था नाम, वैजयंतीमाला ने बदल दी किस्मत
Ramayana: ‘रामायण’ में पहली बार ऐसे मिलेंगे राम-सीता, ट्रेलर से पहले वायरल हुआ सबसे खास सीन
4000 करोड़ की मेगा फिल्म ‘रामायणम्’ पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, बोलीं- जिम्मेदारी बहुत बड़ी है
‘लव एंड वॉर’ के सेट पर टेक्नीशियन की मौत, FWICE ने संजय लीला भंसाली से मांगा 50 लाख का मुआवजा
उस वक्त प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात के बारे में रणबीर कपूर ने बताया कि दूसरे यंग डायरेक्टर के साथ पहली बार हमारी प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई थी। बिल्कुल आप उन्हें टेलीविजन पर देखते हैं, आप देखते हैं कि वह किस तरह से बात करते हैं, वह बेहद अच्छे स्पीकर हैं, लेकिन मुझे वह पल याद है जब हम बैठे थे और वह अचानक से अंदर आए उनके अंदर एक मैग्नेटिक चार्म था।
रणबीर कपूर ने आगे बताया कि वह आकर बैठे और हर शख्स से उन्होंने बात की। वह व्यक्तिगत रूप से सभी से बात कर रहे थे। उस वक्त पिता का ट्रीटमेंट चल रहा था, उन्होंने मुझसे पूछा कि आपके पिता का ट्रीटमेंट कैसा चल रहा है। इतना ही नहीं रणबीर कपूर ने शाहरुख खान से पीएम मोदी की तुलना भी की।
आपको बता दें कि रणबीर कपूर अब ‘रामायण’ फिल्म में भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है। इतना ही नहीं वह एनिमल के सीक्वल और लव एंड वॉर जैसी फिल्म में भी नजर आएंगे।
