Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘लव एंड वॉर’ के सेट पर टेक्नीशियन की मौत, FWICE ने संजय लीला भंसाली से मांगा 50 लाख का मुआवजा

Love And War Set Accident Update: संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर करंट लगने से एक टेक्नीशियन की दुखद मौत हो गई, जिसके बाद फेडरेशन ने भारी मुआवजे की मांग की है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 22, 2026 | 11:50 AM

संजय लीला भंसाली (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

FWICE On Love And War Set Accident: फेमस फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के सेट से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मुंबई में चल रही फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान एक भयानक हादसे में एक टेक्नीशियन ने अपनी जान गंवा दी। इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हालांकि ये घटना 17 जून की सुबह की बताई जा रही है। फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के सेट पर काम कर रहे 42 साल के टेक्नीशियन चंद्रधारी सिंह यादव करंट की चपेट में आ गए। जांच और सामने आई रिपोर्टों के अनुसार सेट पर हुए एक शॉर्ट सर्किट की वजह से यह जानलेवा हादसा हुआ। चंद्रधारी को तुरंत संभालने की कोशिश की गई लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस विभाग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं ताकि मौत के आधिकारिक कारणों का पता चल सके।

FWICE ने उठाई मुआवजे की सबसे बड़ी मांग

‘लव एंड वॉर’ के सेट से हादसे की खबर मिलते ही फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) फौरन हरकत में आ गया है। फेडरेशन के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है।

सम्बंधित ख़बरें

Cocktail 2 Box Office Day 3: शाहिद कपूर का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, वीकेंड में बरसे करोड़ों

‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली

‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब

India’s Got Latent 2: लैंगिक भेदभाव के खिलाफ बोले समय रैना, फैंस ने कहा- यही है असली स्टैंड

उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि मजदूरों की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता। हालांकि डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की तरफ से पीड़ित परिवार को 40 लाख रुपये की राशि दे दी गई है। इसके बावजूद फेडरेशन ने इस बात पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है कि मुआवजे की इस रकम को बढ़ाकर कम से कम 50 लाख रुपये किया जाना चाहिए।

काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

‘लव एंड वॉर’ के सेट पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने बॉलीवुड के भीतर काम के घंटों और सुरक्षा मानकों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। फेडरेशन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ‘कई बार बड़े प्रोजेक्ट्स में वर्कर्स से तय समय यानी 8 घंटे से कहीं ज्यादा काम लिया जाता है,

हर इंसान के काम करने की एक शारीरिक सीमा होती है और अत्यधिक थकान भी हादसों को न्योता देती है।’ फेडरेशन ने सख्त रुख अपनाते हुए वॉर्निंग दी है कि चाहे कितना भी बड़ा प्रोड्यूसर हो या कितनी भी बड़े बजट की फिल्म बन रही हो, किसी भी मजदूर की जिंदगी को इस तरह दांव पर नहीं लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Cocktail 2 Box Office Day 3: शाहिद कपूर का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, वीकेंड में बरसे करोड़ों

सितारों से सजी फिल्म ‘लव एंड वॉर’

इस भयानक हादसे के बाद फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की पूरी यूनिट गहरे सदमे में है, क्योंकि किसी ने भी नहीं सोचा था कि काम के बीच ऐसा कुछ घट जाएगा। आपको बता दें कि इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ-साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे बड़े सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

फिल्म की शूटिंग पिछले काफी समय से लगातार जारी थी, लेकिन इस दुखद वाकये ने मनोरंजन उद्योग के भीतर काम करने वाले मजदूरों और तकनीशियनों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Love and war set accident technician dies fwice demands 50 lakh compensation from sanjay leela bhansali

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 11:50 AM

Topics:  

  • Alia Bhatt
  • Bollywood News
  • Ranbir Kapoor
  • Sanjay Leela Bhansali
  • Vikky Kaushal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.