ऐश्वर्या राय को इस एक्ट्रेस की वजह से बनना पड़ा था शाहरुख खान की बहन, जानें अब क्या करती हैं प्रिया गिल
शाहरुख की खान के साथ फिल्म में काम और कई सुपरहिट फिल्में देने के बावजूद 18 साल से बॉलीवुड से दूर है प्रिया गिल, फिल्म जोश में प्रिया गिल को शाहरुख खान के साथ कास्ट किया गया था। जिसकी वजह से ऐश्वर्या राय को उस फिल्म में शाहरुख खान की बहन का किरदार निभाना पड़ा।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: प्रिया गिल बॉलीवुड की उन अभिनेत्री में से एक हैं जिन्होंने अपने करियर के शुरुआत में सुपरहिट फिल्में दी लेकिन एकाएक फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गई। फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली प्रिया गिल ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जोश’ में काम किया। वहीं संजय कपूर के साथ आई उनकी फिल्म ‘सिर्फ तुम’ ने जबरदस्त कामयाबी हासिल की थी। यह फिल्म आज भी लोग देखते हैं और इसके गाने को पसंद करते हैं। आइए जानते प्रिया गिल अब कहां रहती हैं और वह अब क्या कर रही हैं।
प्रिया गिल सोशल मीडिया पर कहीं भी नजर नहीं आती हैं। साल 2006 में वह आखिरी बार ‘भैरवी’ नाम की फिल्म में नजर आई थी। करीब करीब 20 साल से वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह इस समय डेनमार्क में रहती हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी को इंजॉय कर रही हैं। उनके पति और बच्चे के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है।
ये भी पढ़ें- फेल हो रही सलमान खान और परिवार की सुरक्षा !
सम्बंधित ख़बरें
Awarapan 2 New Song: अरिजीत सिंह की दर्दभरी आवाज और इमरान हाशमी का अंदाज, रिलीज हुआ प्यार का नया गीत
Aditya Srivastava Birthday: CID में कभी चोर बनकर आया था ये एक्टर, आज उसी शो में निभा रहा है पुलिस ऑफिसर का रोल
लाइव शो में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी? वायरल वीडियो देख भड़के फैंस
जब खलनायक बने फिल्म की जान, रणवीर सिंह समेत इन 7 एक्टर्स ने यादगार बनाए नेगेटिव रोल
प्रिया गिल ने ‘तेरे मेरे सपने’ नाम के फिल्म से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ चंद्रचूड़ सिंह नजर आए थे। संजय कपूर के साथ प्रिया गिल की फिल्म ‘सिर्फ तुम’ ने तहलका मचा दिया था। सीधी शादी और भोली भाली लड़की के किरदार को काफी पसंद किया गया। दीपक और आरती की प्रेम कहानी आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। उसके बाद उन्होंने जोश जैसी सुपरहिट फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम किया।
लगातार कई हिट फिल्में देने के बाद उनका फिल्मी सफर कुछ वक्त के लिए थमा। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी। उसके बाद एक्ट्रेस ने भोजपुरी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया। लेकिन एक्टिंग का वह जलवा नहीं बिखेर पाई। लेकिन बॉलीवुड में आज भी एक्ट्रेस प्रिया गिल को याद किया जाता है। जब भी फिल्म सिर्फ तुम या जोश दर्शक देखते हैं, एक्ट्रेस के बारे में जानने की उनकी दिलचस्पी बढ़ जाती है। वह जानना चाहते हैं एक्ट्रेस अब कहां रहती हैं और क्या कर रही हैं।
