जब खलनायक बने फिल्म की जान, रणवीर सिंह समेत इन 7 एक्टर्स ने यादगार बनाए नेगेटिव रोल
Bollywood Negative Characters: भारतीय सिनेमा में खलनायकों का अंदाज अब पूरी तरह बदल चुका है। परदे पर नायक को चुनौती देने वाले इन 7 एक्टर्स ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।
- Written By: यति सिंह
रणवीर सिंह ने फिल्म पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी का जो रोल निभाया, वह आज के दौर के सिनेमा में मील का पत्थर बन चुका है। रणवीर सिंह अपनी चॉकलेटी बॉय वाली छवि को पूरी तरह भुलाकर एक ऐसा रूप अपनाया जिससे लोग बड़े परदे पर नफरत करने को मजबूर हो गए।
सैफ अली खान ने तान्हाजी फिल्म में उदयभान सिंह राठौर का रोल अपनाकर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने अपने किरदार में क्रूरता के साथ एक खास तरह का स्टाइल पेश किया। सैफ अली खान की स्क्रीन प्रेजेंस इतनी लाजवाब थी कि वह हर सीन में अजय देवगन के सामने मजबूती से टिके रहे।
Aditya Srivastava Birthday: CID में कभी चोर बनकर आया था ये एक्टर, आज उसी शो में निभा रहा है पुलिस ऑफिसर का रोल
लाइव शो में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी? वायरल वीडियो देख भड़के फैंस
Raksha Bandhan 2026: बॉलीवुड के मशहूर भाई-बहन, जिनका रिश्ता है प्यार और भरोसे की मिसाल
‘वर्दी से पहले इंसान बनिए’, CJP के समर्थन में उतरीं कविता कौशिक, वायरल हुआ बयान
फिल्म एनिमल में अबरार हक के छोटे से रोल में बॉबी देओल ने कमाल कर दिया। बहुत कम डायलॉग होने के बावजूद उनकी तीखी आंखों के भाव और आक्रामक एक्शन सीन्स ने उन्हें फिल्म की सबसे बड़ी चर्चा बना दिया। इस एक रोल ने उनके करियर को एक नया रूप दे दिया।
जॉन अब्राहम ने पठान फिल्म में जिम के रोल को एक नई परिभाषा दी। जॉन ने इसे सिर्फ एक साधारण गुंडा बनाने के बजाय भावनाओं और बदले की आग में जलता हुआ एक स्टाइलिश विलेन बनाया, जिसने एक्टर शाहरुख खान से सीधी टक्कर ली।
विजय सेतुपति भी अपनी सहज एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने जवान फिल्म में काली गायकवाड़ का रोल निभाकर खलबली मचा दी। उनका शांत रहकर भी क्रूरता दिखाना दर्शकों को बहुत पसंद आया।
फिल्म फाइटर में अपनी पहचान बनाने के बाद ऋषभ साहनी ने नागबंधम में कमाल का काम किया। उन्होंने अहमद शाह अब्दाली और वर्तमान समय के अली का डबल रोल निभाया। इस भूमिका के लिए ऋषभ साहनी ने तलवारबाजी सीखी और अपने पूरे हाव-भाव बदल डाले।
एक्टर आर माधवन ने अपनी हमेशा की शरीफ इमेज को तोड़कर शैतान फिल्म में वनराज कश्यप की भूमिका निभाई। उनकी वह अजीब सी मुस्कान और दिमाग से खेलने की कला ने लोगों को अंदर तक डरा दिया।
