Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शादी नंबर वन कैसे बनी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट वेडिंग, जानें ये खास बातें  

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। 3 जुलाई को नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के एंटीलिया में अनंत और राधिका मर्चेंट की मामेरु सेरेमनी का आयोजन किया था। अंबानी की शादी सबसे अलग है। अनंत और राधिका की शादी से पहले 2 बार प्री वेडिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ था। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के तैयारियों में कुल मिला कर 3 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का खर्च हुआ।

  • By सोनाली झा
Updated On: Jul 09, 2024 | 04:47 PM

(सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई  शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं 14 जुलाई को भव्य वेडिंग रिसेप्शन दिया जाएगा। अनंत-राधिका के शादी में मेहमानों को इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस पहने होंगे। इसी बीच हम आपको बताएंगे की अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की वेडिंग शादी नंबर वन कैसे बनी हैं।

अनोखी रस्म

3 जुलाई को नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के एंटीलिया में अनंत और राधिका मर्चेंट की मामेरु सेरेमनी का आयोजन किया था। गुजराती रीति-रिवाज से इस कार्यक्रम से शादी की शुरुआत होती है। इसमें दुल्हन और दूल्हे के मामा शादी से पहले उन्हें गिफ्ट देते हैं। फिर दुल्हन और दूल्हे अपने मामा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हैं। मामेरु सेरेमनी के लिए नीता अंबानी के मायके वालों का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने मामेरु सेरेमनी को पूरा किया। सोशल मीडिया पर मामेरु सेरेमनी की फोटो और वीडियो वायरल हो रही है। वायरल फोटोज में अंबानी की होने वाली बहु राधिका मर्चेंट बांधनी लहंगा पहनी हुई नजर आ रही है।

2 प्री वेडिंग सेरेमनी

आमतौर पर शादियों में एक प्री वेडिंग सेरेमनी होगा है। हालांकि अंबानी की शादी सबसे अलग है। अनंत और राधिका की शादी से पहले 2 बार प्री वेडिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ था। गुजरात के जामनगर में 1 से 3 मार्च के बीच अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट पहला प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ था। इस सेलिब्रेशन में ग्लोबल पॉप सिंगर रिहाना से लेकर इंडिया के सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे कई सितारें मौजूद थे। इसके अलावा उद्योग जगत से बिल गेट्स से लेकर मार्क जुकरबग ने भी इसमें हिस्सा लिया और भारत आए। इसमें करीब एक हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 29 अप्रैल को शुरू हुआ था। ये सेलिब्रेशन 4 दिन तक चला। दूसरा प्री वेडिंग सेलिब्रेशन समुद्र के बीचो-बीच क्रूज शिप में हुआ था। इस सेलिब्रेशन में 800 मेहमानों को बुलाया गया था। इस दौरान आंद्रेया बोसिलेई और वॉयलनिस्ट एनस्तासिया ने दो घंटे तक परफॉर्म किया। इसके अलावा इंरनेशनल परफॉर्मर कैटी पेरी ने भी मेहमानों के लिए परफॉर्मेंस दिया था।

3 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च हुआ

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के तैयारियों में कुल मिला कर 3 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का खर्च हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी में करीब 1 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए थे। वहीं दूसरी प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में 500 करोड़ रुपये से अधिक का खर्चा आया था। जामनजर के इस इवेंट के दौरान 350 से अधिक विमानों का मूवमेंट हुआ था। खबर के मुताबिक, उसका पूरा खर्चा भी अंबानी परिवार कोई तरफ से उठाया गया था।

जस्टिन बीबर से उदित नारायण तक का परफॉर्मेंस

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में पॉप सिंगर जस्टिन बीबर से लेकर दिग्गज गायक उदित नारायण ने परफॉर्म किया। जस्टिन बीबर ने संगीत सेरेमनी में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। जस्टिन बीबर ने बेबी, नेवर लेट यू गो, लव योरसेल्फ, पिचिस, सॉरी और व्हेयर आर यू नाउ जैसे फेमस गानों से समां बांधा था। वहीं उदित नारायण ने भी संगीत सेरेमनी में जबरदस्त परफॉर्म किया।

लाखो रूपये का वेडिंग कार्ड

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी के कार्ड को एक लाल रंग के बॉक्स में तैयार किया गया है। बॉक्स को खोलने के बाद इसके अंदर चांदी का मंदिर दिखाई दें रहा है। मंदिर के अंदर भगवान की छोटी-छोटी मूर्तियां हैं। इसमें भगवान गणपति, दुर्गा माता और राधा-कृष्ण की मूर्तियां शामिल है। भगवान की मूर्तियों को गोल्ड और सिल्वर से बनाया गया है। मंदिर के ऊपरी हिस्से पर छोटी-छोटी चांदी की घंटिया लगी हुई है। इस मंदिर को चांदी से बनाया गया है।

वेडिंग कार्ड में एक चांदी का लेटर भी था। कार्ड में इवेंट्स की डिटेल्स दी गई थी। पहले पेज पर भगवान नारायण की फोटो थी, जो अनंत और राधिका को अपना आशीर्वाद दे रहे थे। नेक्स्ट पेज में अनंत और राधिका के शादी के बारे में जानकारी दी गई थी। बॉक्स के निचले हिस्से में शादी के गिफ्ट्स भी थे। इसे एक सफेद कपड़े में पैक किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनंत और राधिका के वेडिंग कार्ड की कीमत 6-7 लाख रुपये प्रति कार्ड है।

How anant ambani and radhika merchant wedding became number one

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2024 | 04:43 PM

Topics:  

  • Anant Ambani
  • radhika merchant

सम्बंधित ख़बरें

1

Ganesh Chaturthi 2025: अनंत अंबानी से लेकर सेलेब्स तक बप्पा के स्वागत में हुए मग्न, वीडियोज आए सामने

2

कोल्हापुर: हथिनी माधुरी को वापस लाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, Jio पर भी फूटा लोगों का गुस्सा

3

अनंत-राधिका की पहली एनिवर्सरी पर सेलेब्स ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में दी बधाई

4

राधिका-अनंत की शादी को पूरे हुए 1 साल, परंपरा और ग्लैमर का रहा अद्भुत संगम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.