डेडपूल एंड वूल्वरिन का जोश बरकरार, जानें औरों में कहां दम था और उलझ का हाल
औरों में कहां दम था ने शुक्रवार को 30 लाख रुपये की कमाई की है। उलझ ने शुक्रवार को 50 लाख रुपये की कमाई की है। डेडपूल एंड वूल्वरिन ने शुक्रवार को 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बैड न्यूज ने शुक्रवार को 50 लाख रुपये की कमाई की है।
- Written By: सोनाली झा
(सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: औरों में कहां दम था और उलझ का हाल बेहाल हो गया है। दोनों फिल्मों का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहा है। अब दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉफ हो चुकी हैं। वहीं हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन का बॉक्स ऑफिस पर जोश बरकरार है। वहीं बैड न्यूज का धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर दम निकल रहा है। आइए जानते हैं औरों में कहां दम था और उलझ ने दूसरे दिन कितनी की कमाई की और डेडपूल एंड वूल्वरिन और बैड न्यूज का अब तक का कलेक्शन कितना है।
ये भी पढ़ें- रवि दुबे और सरगुन मेहता का गाना वे हानियां का फीमेल वर्जन रिलीज
औरों में कहां दम था का बिजनेस
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म औरों में कहां दम था में जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर शांतनु माहेश्वरी और सयाजी शिंदे जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में शामिल हैं। नीरज पांडे इस फिल्म के साथ अपनी पहली महाकाव्य प्रेम कहानी पेश कर रहे हैं। औरों में कहां दम था ने शुक्रवार को 30 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल 10.40 करोड़ रुपये हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
…तो मुझे मंदिर के सामने फांसी दे देना, शिंदे के आरोपों पर आदेश बांदेकर का तीखा पलटवार
राम राम जपना, चढ़ाया दान अपना… यूपी में समाजवादी पार्टी के पोस्टर से बौखलाई BJP! पुलिस ने हटाए पोस्टर
संभाजीनगर: आज से शुरू हुआ ‘देवाभाऊ क्रीड़ा महोत्सव-2026; 26 जुलाई तक खिलाड़ी बिखेरेंगे अपनी प्रतिभा का जलवा
4,333 मौतें… वेनेजुएला में भूकंप के बाद हर तरफ चीख-पुकार, राहत के लिए जुटे 30 हजार लोग
उलझ की धीमी शुरुआत
जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ में गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, मेयांग चांग, आदिल हुसैन, जितेंद्र जोशी और राजेंद्र गुप्ता जैसे कलाकार शामिल हैं। उलझ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित फिल्म है। उलझ ने पहले दिन 1.37 करोड़ रूपये की कमाई की। उलझ ने शुक्रवार को 50 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल 6.80 करोड़ रुपये हो गया है।
डेडपूल एंड वूल्वरिन का कलेक्शन
हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन में रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन लीड रोल में हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 21.5 करोड़ रुपये से धमाकेदार शुरुआत की। डेडपूल एंड वूल्वरिन ने शुक्रवार को 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 120.05 करोड़ रुपये हो गया है।
ये भी पढ़ें- आमिर खान, किरण राव पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें क्या है पूरा मामला
बैड न्यूज की कमाई
बैड न्यूज में विक्की कौशल के साथ तृप्ति डिमरी, एमी विर्क और नेहा धूपिया भी मुख्य किरदार में हैं। बैड न्यूज का निर्माण हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने मिलकर किया है। बैड न्यूज ने शुक्रवार को 50 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म का टटोल कमाई 62.05 करोड़ रुपये हो गया है।
