-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Aamir Khan And Kiran Rao Reached Supreme Court
आमिर खान, किरण राव पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें क्या है पूरा मामला
- Written By: सोनाली झा
आमिर खान अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को लापता लेडीज की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी। स्क्रीनिंग से पहले आमिर खान अदालत की अग्रिम पंक्ति में बैठे और लगभग 30 मिनट तक अदालत की कार्यवाही देखी।

(सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को आमिर खान और किरण राव की फिल्म लापता लेडीज की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी। इस दौरान वह दोनों यहां मौजूद रहे। स्क्रीनिंग से पहले आमिर खान अदालत की अग्रिम पंक्ति में बैठे और लगभग 30 मिनट तक अदालत की कार्यवाही देखी।
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने एक्टर का स्वागत किया और कहा कि मैं अदालत में भगदड़ नहीं चाहता, लेकिन हम श्री आमिर खान का स्वागत करते हैं, जो फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए यहां आए हैं। एक मामले में पेश हुए अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने कहा कि आज अदालत में सितारों की भरमार है। फिल्म की निर्देशक किरण राव भी अदालत की कार्यवाही में भाग लेने के लिए स्क्रीनिंग से पहले कोर्ट नंबर 1 में पहुंचीं।
ये भी पढ़ें- रवि दुबे और सरगुन मेहता का गाना वे हानियां का फीमेल वर्जन रिलीज
सम्बंधित ख़बरें
‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’… आमिर खान पर नितेश राणे का तीखा वार, बयान से गरमाई सियासत
तमिलनाडु में गोहत्या से हटा प्रतिबंध, मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम रोक; जानें क्या है मामला
सुप्रीम कोर्ट की महा-योजना फेल? ज्ञानवापी और शाही ईदगाह मामले में हिंदू-मुस्लिम पक्ष ने समझौते से किए इनकार
अयोध्या राम मंदिर दान घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! केंद्र, यूपी सरकार और ट्रस्ट को थमाया कड़ा नोटिस
किरण राव ने कहा कि मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि उनकी फिल्म को भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के 75वें वर्ष के लिए आयोजित गतिविधियों के हिस्से के रूप में प्रदर्शित किया जा रहा है। यह स्क्रीनिंग सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, उनके जीवनसाथियों और रजिस्ट्री के सदस्यों के लिए आयोजित की गई थी।
लैंगिक समानता के विषय पर आधारित ‘लापता लेडीज’ को सर्वोच्च न्यायालय के प्रशासनिक भवन परिसर के सभागार में प्रदर्शित किया गया। रवि किशन, नितांशी गोयल, प्रतिभा रत्न और स्पर्श श्रीवास्तव अभिनीत इस फिल्म का प्रीमियर सितंबर 2023 में टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव यानी टीआईएफएफ में हुआ था। फिल्म को महोत्सव में खड़े होकर सराहा गया।
ये भी पढ़ें- डायरेक्टर पा रंजीत ने किया बड़ा खुलासा, बोले- तंगलान के क्लाइमेक्स सीक्वेंस को…
सर्कुलर में कहा गया है कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के पचहत्तरवें वर्ष के दौरान आयोजित गतिविधियों के हिस्से के रूप में, लैंगिक समानता के विषय पर आधारित फिल्म ‘लापता लेडीज़’ शुक्रवार, 9 अगस्त, 2024 को प्रशासनिक भवन परिसर के सी-ब्लॉक स्थित ऑडिटोरियम में दिखाई जाएगी। फिल्म का निर्देशन करने वाली किरण राव और निर्माता आमिर खान भी स्क्रीनिंग के दौरान मौजूद रहेंगे।
Aamir khan and kiran rao reached supreme court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली दंगा केस में ताहिर हुसैन दोषी करार, कड़कड़डूमा कोर्ट ने सुनाया फैसला, नाले में मिला था IB अफसर का शव
Jul 13, 2026 | 06:14 PMलाडकी बहिन योजना: e-KYC के बाद 92 लाख महिलाएं लिस्ट से बाहर? CAG ने उठाए सवाल, मंत्री अदिति तटकरे ने दिया जवाब
Jul 13, 2026 | 06:07 PMजबलपुर: हाईकोर्ट में विशेष बेंच करेगी प्रमोशन में आरक्षण मामले पर सुनवाई, चीफ जस्टिस ने खुद को केस से किया अलग
Jul 13, 2026 | 06:07 PMक्या बच्चों के लिए बंद हो जाएगा Social Media? 20 से ज्यादा देशों ने उठाया बड़ा कदम, भारत भी इसी राह पर है?
Jul 13, 2026 | 06:06 PMनागालैंड में भीषण बम ब्लास्ट! असम राइफल्स के काफिले के पास IED धमाका, एक जवान शहीद, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 06:05 PMUS-Iran War: खाड़ी देशों पर कहर बनकर टूट रहा ईरान…कुवैत, बहरीन और जॉर्डन पर ताबड़तोड़ दागे ड्रोन, मचा हड़कंप
Jul 13, 2026 | 05:59 PMपैसे देकर खरीदे 2.70 करोड़ वोट… लाड़की बहिन योजना को लेकर अरविंद सावंत ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा
Jul 13, 2026 | 05:58 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM














