द बकिंघम मर्डर्स की कमाई में 5वें दिन आई बड़ी गिरावट, जानें स्त्री 2 और गोट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
द बकिंघम मर्डर्स ने मंगलवार को 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 6.80 करोड़ हो गया है। विजय की गोट ने मंगलवार को 6.94 करोड़ का कलेक्शन किया है। स्त्री 2 ने 37वें दिन यानी मंगलवार को 2.53 करोड़ रुपये की कमाई की है।
- Written By: सोनाली झा
द बकिंघम मर्डर्स, स्त्री 2 और गोट का कलेक्शन
मुंबई: करीना कपूर खान की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ शुक्रवार यानी 13 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज के पांचवें दिन कमाई में गिरावट आ गई हैं। वहीं, स्त्री 2 का जोश अभी भी बरकरार हैं। विजय की गोट बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही हैं। आइए जानते हैं कि द बकिंघम मर्डर्स, गोट और स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की हैं।
द बकिंघम मर्डर्स का कलेक्शन
द बकिंघम मर्डर्स को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार प्रोड्यूसर बन रही करीना कपूर खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे टैलेंटेड स्टार्स शामिल हैं। द बकिंघम मर्डर्स ने रिलीज के पहले दिन 1.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। द बकिंघम मर्डर्स ने मंगलवार को 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 6.80 करोड़ हो गया है।
ये भी पढ़ें- फिल्मी है शबाना आजमी की लव स्टोरी, मिल चुके हैं कई पुरस्कार
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा केस: फरार पति समर्थ सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका; अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
फिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
गोट का कलेक्शन
विजय की गोट 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में विजय, मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत, प्रभुदेवा, अजमल अमीर, योगी बाबू, तृषा कृष्णन और शिवकार्तिकेयन मुख्य भूमिका में शामिल है। गोट में विजय का डबल रोल दिखाया गया है। विजय की गोट ने मंगलवार को 6.94 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 226.54 हो चूका है।
स्त्री 2 का कलेक्शन
स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। स्त्री 2 रिलीज के बाद से अभी तक बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। स्त्री 2 करीब 60 करोड़ रूपये के बजट में बनी फिल्म है। स्त्री 2 ने कई बड़े-बड़े फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। स्त्री 2 ने 37वें दिन यानी मंगलवार को 2.53 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 560.38 करोड़ रुपये हो गया है।
ये भी पढ़ें- जयपुर के रंग में रंगे युध्रा की टीम, सिद्धांत-मालविका ने उठाया राजस्थानी खाने का लुत्फ
