Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांग्लादेश के तख्तापलट पर विवेक अग्निहोत्री का तंज, छात्र नहीं गुंडे हैं प्रदर्शनकारी

बांग्लादेश में हुए तख्तापलट पर फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बांग्लादेश की मौजूदा हालात पर तंज करते हुए कहा है कि प्रदर्शन कर रही भीड़ छात्र नहीं बल्कि गुंडे हैं। जो लूट मचाना चाहते हैं। आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए नोट में विवेक अग्निहोत्री ने क्या कुछ लिखा है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Aug 06, 2024 | 03:56 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: 5 अगस्त 2024 का दिन बांग्लादेश के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। दरअसल प्रदर्शनकारियों के उग्र और हिंसक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और उसके बाद शेख हसीना ने भारत की शरण ली। भारत ने इस पूरे मुद्दे पर अब तक राजनीतिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस विषय पर जमकर चर्चा कर रहे हैं। इसी चर्चा में अब फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री भी शामिल हो गए हैं जिन्होंने कश्मीर फाइल फिल्म बनाई थी। विवेक अग्निहोत्री ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को गुंडा और लूट मचाने वाला बताया है।

फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लंबा नोट लिखा है। जिसका मतलब है, माफ कीजिएगा मीडिया, लेकिन बांग्लादेश की सड़कों पर मौजूद ये भीड़ न तो छात्र है और ना ही क्रांतिकारी। उनमें से कई गुंडे और भूखे लोग हैं, जो लूट मचाने की फिराक में दिख रहे हैं। ज्यादातर क्रांतियां इसलिए सफल नहीं हो पाती क्योंकि क्रांतिकारी वास्तव में भूखे और गरीब लोग होते हैं, जो मानते हैं कि क्रांति के बाद उनकी जिंदगी बदल जाएगी।

ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित बनेंगी सीरियल किलर, जानें क्या है सीरीज ‘मिसेस देशपांडे’ की कहानी

सम्बंधित ख़बरें

‘Operation Sindoor’ पर बनेगी मेगा फिल्म, निर्देशन की कमान संभालेंगे विवेक अग्निहोत्री, फैंस हुए एक्साइटेड

Vivek Agnihotri On Nepotism: विवेक अग्निहोत्री की नेपोटिज्म पर दो टूक, बोले- हर मौका गलत नहीं होता

फिल्म इंडस्ट्री पर विवेक अग्निहोत्री का सवाल, बोले- 12 नहीं, 16 घंटे तक खिंच रहा है काम, एक्टर्स से…

Vivek Agnihotri BMC Election: विवेक अग्निहोत्री की वोटर्स से खास अपील, ओपन स्पेस को लेकर उठाए गंभीर सवाल

विवेक अग्निहोत्री ने अपनी इसी पोस्ट में आगे लिखा कि ऐसा कभी नहीं होगा। बाकी भीड़ मनोरंजन के लिए है। लोग एसी कमरे में बैठकर क्रांतियां देखना पसंद करते हैं। नेटफ्लिक्स से लोगों को अच्छा ब्रेक मिला है। आधुनिक दुनिया की दुखद कहानी यह है कि किसी भी विद्रोह के लिए मूर्तियां तोड़ दी जाती है। लेकिन मूर्ति बनाने वाला कोई नहीं है। विवेक अग्निहोत्री के इस पोस्ट पर लोग बंटी हुई राय में नजर आ रहे हैं। कुछ का मानना है कि बांग्लादेश में जो कुछ हुआ वह गलत है, जबकि कुछ लोग इसे सही ठहराते हुए नजर आ रहे हैं।

Sorry, media, but all those mobs on the streets of Bangladesh are neither students nor revolutionaries. Many of them are thugs and hungry people waiting to loot something. Most revolutions fail because many so-called revolutionaries are actually poor and hungry people who… pic.twitter.com/Hip3F2lWeg — Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) August 6, 2024

आपको बता दे कि बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री पद से शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और वह भारत की शरण में आ पहुंची है। उसके बाद प्रधानमंत्री आवास में प्रदर्शनकारियों ने पहुंचकर लूट मचाई और जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो अभी भी वायरल हो रही है।

Vivek agnihotri react on bangladesh protest share post on x

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2024 | 03:55 PM

Topics:  

  • Vivek Agnihotri

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.