शादी से पहले ही होने वाली सास की लाडली बनी जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'उलझ' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। लेकिन इसी बीच उनकी तबीयत खराब होने की खबर आई थी उन्हें फूड प्वाइजन हुआ था, लेकिन क्या आप जानते हैं उस दौरान उनकी देखभाल किसने की। चलिए आपको बताते हैं कि जाह्नवी की देखरेख उस वक्त उनकी होने वाली सास 'स्मृति पहाड़िया' ने की थी।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: जाह्नवी कपूर की तबीयत अचानक खराब होने की खबर जब सामने आई तो उनके फैंस चिंतित हो उठे। फूड प्वाइजन की वजह से उन्हें काफी परेशानी हुई। खुद जाह्नवी भी डरी हुई थीं। ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, दरअसल अनंत अंबानी की शादी में वह अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आई थी और उसी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई, लेकिन उस दौरान शिखर पहाड़िया की मां ने जाह्नवी कपूर की देखभाल की और जाह्नवी जल्दी ठीक हो गईं। जाह्नवी एक बार फिर उलझ के प्रमोशन में जुट गई हैं।
बॉम्बे टाइम्स ने जाह्नवी के करीबी के हवाले से इस बात का दावा किया है कि शिखर पहाड़िया की मां ने बीमारी के दौरान जाह्नवी की देखभाल की जिसकी वजह से जाह्नवी जल्द ठीक हो गई। खबर के मुताबिक बोनी कपूर उस समय जाह्नवी के पास नहीं थे, तब शिखर की मां ने एक गार्जियन की तरह जाह्नवी की देखरेख की। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि शादी से पहले ही जाह्नवी अपनी होनेवाली सास की लाडली बहू बन गई हैं।
ये भी पढ़ें- डेडपूल एंड वूल्वरिन एक्टर करण सोनी ने की रणवीर सिंह की तारीफ
सम्बंधित ख़बरें
जाह्नवी कपूर ने ब्लैक डिजाइनर लहंगे में ढाया कहर, ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
आकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
जान्हवी कपूर ने हाथों पर रचायी बॉयफ्रेंड के नाम की मेहंदी, खुलकर कर दिया प्यार का ऐलान
Father’s Day Special: हर बेटे-बेटी को देखनी चाहिए ये 5 फिल्में, इमोशंस से भर जाएगा दिल
जाह्नवी कपूर काफी समय से शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में है दोनों अक्सर ही इवेंट्स पर साथ में देखे जाते हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने इन के रिलेशनशिप की जमकर चर्चा की। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक नहीं किया है। ऐसे में अब देखना होगा कि ये अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कब करते हैं। जाह्नवी के चाहने वाले शिखर पहाड़िया के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।
