शुरू होने से पहले विवाद में फंसी सनी देओल की बॉर्डर 2, क्या नहीं बन पाएगी फिल्म !

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 शुरू होने से पहले ही विवाद में फंस गई है। ऐसे में अब प्रशंसकों को चिंता सता रही है कि क्या फिल्म नहीं बन पाएगी। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म किस विवाद में घिरी है और क्या वह मामला सुलझने की उम्मीद है या नहीं।
sunny Deol bharat shah jp dutta
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: सनी देओल ने कुछ समय पहले ही बॉर्डर 2 फिल्म का ऐलान किया था, लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म मुश्किल में फंसती हुई नजर आ रही है। जेपी दत्ता के निर्देशन में 1997 में बनी फिल्म बॉर्डर पर केस चल रहा है। उसी के सिलसिले में फिल्म फाइनेंसर और डिस्ट्रीब्यूटर भारत शाह ने बॉर्डर 2 के मेकर्स को पब्लिक नोटिस जारी किया है। जिसमें जेपी दत्ता पर कई आरोप लगाए गए हैं। साथ ही 'बॉर्डर 2' में काम करने वाले कलाकारों को भी सावधान रहने की हिदायत दी गई है।

भारत शाह की नोटिस को कंप्लीट सिनेमा नाम की मैगजीन ने पब्लिश किया है। इसमें भारत शाह की तरफ से बताया गया है कि बॉर्डर के सारे राइट्स उनके और बिना भारत शाह के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। नोटिस में बताया गया कि इसी को लेकर जेपी दत्ता और उनके बीच 21 नवंबर 1994 को एक समझौता हुआ था, पर बाद में दोनों पार्टियों के बीच मतभेद हुआ तब ये तय किया गया कि प्रॉफिट दोनों पार्टियों के बीच आधा-आधा बांटा जाएगा।

नोटिस में भरत शाह ने जेपी दत्ता पर आरोप लगाया है कि बॉर्डर फिल्म ने जो पैसे कमाए उसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी गई। प्रॉफिट के बारे में भी नहीं बताया गया। इतना ही नहीं प्रॉफिट का एक पैसा भी उन्हें नहीं दिया गया है। इस मामले में भरत शाह ने 2014 को मुंबई हाई कोर्ट का रुख भी किया था।

इसी बात को लेकर भरत शाह ने इस समय भारतीय फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर काउंसिल में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके साथ ही भारत शाह ने बॉर्डर 2 में शामिल होने कलाकारों को भी इससे दूर रहने की हिदायत दी है। क्योंकि इस फिल्म को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है।

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 पर बनने से पहले ही बंद होने का खतरा मंडल रहा है। ऐसे में अगर भारत शाह और जेपी दत्ता के बीच विवाद नहीं सुलझा पाया तो फिल्म का बनना लगभग असंभव हो सकता है। लेकिन अगर वक्त रहते जेपी दत्ता और भरत शाह अपने बीच का विवाद सुलझा लेते हैं, तो फिल्म का निर्माण होगा। आपको बता दें कि जब से बॉर्डर 2 का ऐलान किया गया है दर्शक बेसब्री से फिल्म के बनने और उसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com