शादी के काफी वक्त बाद सोनाक्षी सिन्हा ने किया ये काम, जिसका इंतजार कर रहे थे फैंस
सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ शादी के बाद क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रही हैं। शादी के काफी वक्त बाद सोनाक्षी सिन्हा ने एक ऐसा काम किया जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है कि वह काफी समय के बाद उन्होंने ये काम किया है। इसके बाद अब फैंस भी उनकी तारीफ करते हुए नजर आए हैं।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए थे। उसके बाद से कपल क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें उन्होंने बताया है कि वह काफी समय के बाद यह काम कर रही हैं। सोशल मीडिया पोस्ट पर फैंस भी प्यार बरसते हुए नजर आए हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी सुर्खियों में रही, 23 जून को दोनों शादी के बंधन में बंधे जहीर और सोनाक्षी दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। जहीर और सोनाक्षी के प्रशंसक दोनों से जुड़ी अपडेट पाना चाहते हैं। फैंस दोनों को लेकर खुशखबरी कभी इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच सोनाक्षी ने एक पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस को प्यारा सा तोहफा दिया है। सोनाक्षी सिन्हा ने लंबे वक्त से संडे सेल्फी अपडेट नहीं की थी और वह संडे सेल्फी पोस्ट करते हुए नजर आए हैं।
ये भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ ने उनपर फोन फेंकने वाले शख्स को दिया तोहफा
सम्बंधित ख़बरें
थाईलैंड में पति जहीर इकबाल संग रोमांटिक हुईं सोनाक्षी सिन्हा, कपल की खूबसूरत तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
शादी के दो साल पूरे होने पर रोमांटिक हुए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
Sonakshi Sinha Birthday: फैशन स्टूडेंट से बॉलीवुड स्टार तक का सफर, सोनाक्षी सिन्हा ऐसे लिखी सफलता की नई कहानी
Sonakshi Sinha ने किराये पर दिया बांद्रा का लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने कमाएंगी 16 लाख रुपये किराया
सोनाक्षी सिन्हा ने सेल्फी वाली तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और कैप्शन में लिखा है काफी टाइम हो गया संडे सेल्फी पोस्ट किए है ना। तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा ने ब्लैक चेक्स वाला शर्ट पहना हुआ है और वह अपनी टोंड स्किन फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है। तस्वीर देखकर फैंस काफी खुश हुए हैं और उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की काम की अगर बात करें तो वह बीते दिनों ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ नाम की वेब सीरीज में नजर आई थीं। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया इसके अलावा वह करण रावल के निर्देशन में बनने जा रही रोमांटिक थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। फिल्म को एकलोन प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। जल्द ही उनकी अपकमिंग फिल्म कंप्लीट हो जाएगी।
