Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

25 साल बाद मिले प्रेम और प्रीति, सलमान खान और सोनाली बेंद्रे दिखे साथ-साथ

25 साल बाद प्रेम और प्रीति का मिलन देख उत्साहित हो गए हैं। सलमान खान और सोनाली बेंद्रे के फैंस दोनों को एक इवेंट में साथ देख एक्साइटमेंट से भर गए। दरअसल जलवा नाम के आयोजन में सलमान खान और सोनाली बेंद्रे पहुंचे हुए थे। जहां पर इन्होंने इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Aug 28, 2024 | 08:33 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बीएमसी और मुंबई पुलिस की तरफ से आयोजित समारोह में सलमान खान और सोनाली बेंद्रे पहुंचे जहां पर दोनों मुंबई की जनता को इको फ्रेंडली गणपति मूर्ति के इस्तेमाल के बारे में बताते हुए नजर आए। दरअसल इस आयोजन में बीएमसी स्कूल के बच्चों द्वारा बनाई गई गणेश प्रतिमा का एग्जीबिशन रखा गया था। इस मौके पर सलमान खान ने मुंबई की जनता से गणेश उत्सव के दौरान मुंबई को स्वच्छ रखने की अपील की और इको फ्रेंडली प्रतिमा का इस्तेमाल करने पर जोर दिया।

तस्वीर में आप देख सकते हैं सलमान खान के साथ सोनाली बेंद्रे मौजूद है और वह आयोजन में गणेश प्रतिमा के साथ नजर आ रहे हैं। यह गणेश प्रतिमा इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा है। जिसकी वजह से वातावरण में प्रदूषण नहीं फैलता। हर साल गणेश उत्सव के दौरान मुंबई पुलिस और बीएमसी द्वारा जनता को जागरूक करने का अभियान चलाया जाता है। मुंबईकरों से मुंबई को स्वच्छ रखने के लिए बायोडिग्रेडेबल प्रतिमा का इस्तेमाल करने की अपील की जाती है।

ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन की ‘द लार्ड ऑफ रिंग्स’ में होगी एंट्री

सलमान खान और सोनाली बेंद्रे करीब 25 साल पहले फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में एक साथ कपल के तौर पर नजर आए थे। सलमान खान प्रेम के किरदार में थे और सोनाली बेंद्रे प्रीति के किरदार में नजर आई थी। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यही कारण है कि दोनों को 25 साल बाद एक साथ देखकर दोनों के प्रशंसक बेहद खुश नजर आ रहे हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि हम साथ-साथ हैं के प्रेम और प्रीति मुंबई की जनता से गणेश उत्सव के दौरान मुंबई को प्रदूषण से बचाने के लिए इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा इस्तेमाल करने की अपील कर रहे हैं।

Salman khan with sonali bendre at the baache bole morya event in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 28, 2024 | 08:03 PM

Topics:  

  • Mumbai
  • Salman Khan

सम्बंधित ख़बरें

1

लापता लड़कियों के बढ़ते मामले: मुख्यमंत्री ने दिया राज के सवाल का जवाब, बताई आंकड़ों की सच्चाई

2

महायुति बनाम लोकतंत्र! विपक्ष के नेता को लेकर संजय राउत का सियासी वार, कहा- शर्म आनी चाहिए

3

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई: 42 करोड़ की ‘Hydroponic Weed’ जब्त, 5 यात्री गिरफ्तार

4

पगड़ी सिस्टम से आजादी, मुंबई की जर्जर इमारतों में रहने वालों के लिए शिंदे का ‘मास्टरस्ट्रोक’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.