सलमान खान ने शुरू की बिग बॉस सीजन 18 की शूटिंग, नए लुक ने फिल्म सिकंदर के लिए बढ़ाया उत्साह
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कई प्रोजेक्ट्स के साथ, फैंस और दर्शकों को एक के बाद एक एंटरटेनमेंट देने के लिए तैयार हैं। वह इस समय पॉपुलर शो बिग बॉस 18 और अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर जो ईद 2025 के मौके पर रिलीज होने वाली है पर काम कर रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया। गुरुवार की सुबह अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा कि श्री रतन टाटा के निधन से बहुत दुखी हूं।
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कई प्रोजेक्ट्स के साथ, फैंस और दर्शकों को एक के बाद एक एंटरटेनमेंट देने के लिए तैयार हैं। वह इस समय पॉपुलर शो बिग बॉस 18 और अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर जो ईद 2025 के मौके पर रिलीज होने वाली है पर काम कर रहे हैं। हाल ही में, सलमान को एक नए लुक में देखा गया जिससे फैंस या जाने के लिए बेकरार हैं कि क्या यह उनकी फिल्म सिकंदर के लिए है।
सलमान खान को साइकिल चलाते हुए देखा गया, उनकी दाढ़ी फ्रेंच स्टाइल में थी, जिससे फैंस सिकंदर में उनके नए अवतार को देखने के लिए और भी उत्सुक हो गए हैं। इस बेहद अलग लुक ने दर्शकों को हैरान कर दिया है और सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या उनका यह नया लुक सिकंदर के लिए है या बिग बॉस के लिए। सलमान खान को बिग बॉस में वापस देखकर हर कोई बहुत उत्साहित है।
Exclusive: #SalmanKhan in french Beard look for #Sikandar 🔥🔥 pic.twitter.com/gQJYfdZeFx — BHAI (@salmanbhaijaann) October 4, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Sangeeta Bijlani: सलमान के साथ छप गए थे शादी के कार्ड, फिर क्यों टूटा रिश्ता; ब्रेकअप के बाद भी कायम है दोस्ती
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
सलमान खान की ‘सुल्तान’ के लिए पहली पसंद थीं कंगना रनौत, जानें आखिर क्यों ठुकरा दिया था सुपरहिट फिल्म का ऑफर
The Alliance Show: ‘नो टैग्स, नो बैगेज’… आखिर क्यों ‘द अलायंस’ में उतरे सोहेल खान? सलमान ने किया सपोर्ट
ये भी पढ़ें- म्यांन चांग के 42वें जन्मदिन पर जानें एक्टर के लाइफ के बारे में कुछ अनसुनी बातें
सलमान खान 13 साल से इस शो को होस्ट कर रहे हैं और लोगों के पसंदीदा होस्ट बन गए हैं। वह बिना किसी शक इस रियलिटी शो को देखने का अहम कारण हैं। सलमान खान ईद 2025 पर फिल्म सिकंदर के साथ वापसी करेंगे। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है और इसका डायरेक्शन एआर मुरुगडोस ने किया है।
हाल ही में साजिद नाडियाडवाला ने सिकंदर के सेट से फोटो शेयर की है। फोटो में सलमान खान दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ नाडियाडवाला ने सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किक 2 का ऐलान किया है। पोस्ट में एक खास कैप्शन भी लिखा है कि यह एक शानदार किक 2 फोटो शूट था सिकंदर। फ्रॉम ग्रैंड। साजिद नाडियाडवाला। इस फोटो को देख कर फैंस सरप्राइस हो गए हैं।
सिकंदर में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं और रश्मिका मंदाना उनके साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी। रश्मिका और सलमान खान की यह जोड़ी निश्चित ही दर्शकों को एक नया और दिलचस्प अनुभव प्रदान करेगी, जिससे ‘सिकंदर’ को लेकर उत्साह का ग्राफ ऊंचा हो गया है। बता दें कि सलमान खान सिकंदर में डबल रोल में नजर आने वाले हैं। सलमान खान सिकंदर की शूटिंग में कोई भी कोताही बरतना नहीं चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- विनोद खन्ना के पिता ने आखिर क्यों तान दी थी बेटे पर बंदूक, जानें मजेदार किस्सा
