-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Birth Anniversary Vinod Khanna Father Why Did Point A Gun At His Son
Birth Anniversary: विनोद खन्ना के पिता ने आखिर क्यों तान दी थी बेटे पर बंदूक, जानें मजेदार किस्सा
- Written By: सोनाली झा
विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। विनोद खन्ना का आज बर्थ एनिवर्सरी है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में एक अलग जगह बनाई है। आज विनोद खन्ना के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

विनोद खन्ना (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना आज भले इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी फ़िल्मे आज भी लोगों उनकी याद दिलाती हैं। विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। विनोद खन्ना का आज बर्थ एनिवर्सरी है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में एक अलग जगह बनाई है। आज विनोद खन्ना के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विनोद खन्ना के पिता का कपड़ों और केमिकल बनाने का कारोबार था। बंटवारे के बाद विनोद खन्ना का परिवार मुंबई आया गया। विनोद खन्ना ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुंबई के सेंट मैरी स्कूल से की। विनोद ने कॉलेज के दिनों से ही थियेटर में काम करना शुरू कर दिया था। विनोद खन्ना एक्टिंग के दुनिया में कदम रखना चाहते थे। लेकिन, उनके पिता उनके इस फैसले के ख़िलाफ़ थे। विनोद के पिता चाहते थे कि वो बिजनेस संभालें।
एक्टिंग के लिए पिता ने तान दी थी बंदूक
विनोद खन्ना ने अपने पिता को एक्टिंग में जाने की इच्छा ज़ाहिर की। हालांकि यह बात उनके पिता को पसंद नहीं आई। इतना ही नहीं विनोद खन्ना के पिता ने गुस्से में उनपर बंदूक तान दी थी। उनके पिता ने कहा कि अगर बॉलीवुड में जाने की जिद करोगे तो शूट कर दूंगा, फिर मां ने मामला सुलझाया। इसके बाद विनोद की ज़िद पर उन्हें दो साल का वक्त बॉलीवुड में किस्मत आजमाने के लिए दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: प्राचीन काल की थीम पर सजा बिग बॉस का घर
इस फिल्म से किया था बॉलीवुड में डेब्यू
विनोद खन्ना ने फिल्म ‘मन का मीत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में हीरो सुनील दत्त और विलेन की भूमिका में विनोद खन्ना नज़र आए थे। विनोद खन्ना की फ़िल्मे एक के बाद एक सुपरहिट साबित हो रही थी। उसी दौरान उन्होंने गीतांजलि से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना हुए। विनोद जब कॉलेज के दिनों में थियेटर में काम करते थे, तब उसी जगह उनकी मुलाकात गीतांजलि से हुई।
150 से ज़्यादा फिल्मों में किया काम
विनोद खन्ना ने अपने करियर में 150 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया। दशक 70-80 के दौर में अमिताभ बच्चन एक सफल एक्टर माने जाते थे। उस दौरान ऐसा माना जाता था कि अमिताभ बच्चन को केवल विनोद खन्ना ही टक्कर दे सकते है। इंडस्ट्री में शशि कपूर के बाद विनोद खन्ना दूसरे एक्टर थे जो रविवार को काम नहीं करते थे। गुलजार द्वारा निर्देशित ‘मेरे अपने’ (1971) में विनोद खन्ना बतौर नायक वे नजर आये थे।
विनोद खन्ना ने लिया था संन्यास
विनोद खन्ना ने काफी नाम और शोहरत कमा ली थी। लेकिन, फिर भी उन्हें अपनी ज़िंदगी ख़ालीपन लगता था। इसी बीच उन्होंने अपना आलीशान घर छोड़कर संन्यास लेने का फैसला किया। इसके बाद वह अमेरिका में आध्यात्मिक गुरु ओशो के आश्रम चले गए। यहां वो पांच साल तक रहे। हालांकि जब वह भारत लौटे तब उनके और उनकी पत्नी के बीच कुछ अनबन हुई और उनका तलाक हो गया।
ये भी पढ़ें- नागार्जुन अक्किनेनी के खिलाफ भूमि अतिक्रमण का मामला दर्ज
विनोद खन्ना की दूसरी शादी
विनोद खन्ना साल 1990 में कविता से दूसरी शादी शादी की। दोनों से एक बेटा साक्षी खन्ना और बेटी श्रद्धा खन्ना हैं। साल 1987 में उन्होंने फिल्म ‘इंसाफ’ से बॉलीवुड में वापसी की। विनोद खन्ना सलमान खान के साथ बहुत सी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सलमान उन्हें अपने लिए लकी मानते हैं। साल 1999 में विनोद खन्ना को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
Birth anniversary vinod khanna father why did point a gun at his son
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम हैप्पी फैमिली हैं, दिखावा नहीं करते
Jul 08, 2026 | 08:58 PMNagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी तैयारी, 25 जुलाई को होगा हॉकर्स समिति का चुनाव, दूर हुईं कानूनी बाधाएं
Jul 08, 2026 | 08:45 PMभारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू
Jul 08, 2026 | 08:29 PMनवाज शरीफ की जान बचाने की कहानी! नितिन गडकरी ने सुनाया धीरूभाई अंबानी और बिल क्लिंटन का दिलचस्प किस्सा
Jul 08, 2026 | 08:23 PMPDIL में इंजीनियरों के 153 पदों पर भर्ती, 71 हजार रुपये तक सैलरी; 27 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 08, 2026 | 08:20 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
Jul 08, 2026 | 08:17 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














