फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मच अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है और दर्शकों का दिल जीत रही है। अपनी वर्सेटिलिटी दिखाते हुए, एक्ट्रेस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी फिल्म में लीड कर रही है। फिल्म की शानदार एडवांस बुकिंग हुई है और श्रद्धा का चार्म उन्हें साल की सबसे बड़ी फीमेल ओपनर बनाने वाला है।
श्रद्धा कपूर की फिल्म की रिलीज ने सोशल मीडिया पर भी धमाका कर दिया है, जहां नेटिजन्स श्रद्धा की तारीफ कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर के एक फैन ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक फोटो शेयर किया था। साथ में फैन ने लिखा है कि श्रद्धा कपूर की एक्टिंग का लेवल ही कुछ और है। एक यूजर ने श्रद्धा कपूर और सिरकटे का फोटो शेयर किया। साथ में लिखा कि भारत भर में मॉर्निंग शोज के लिए बंपर ओपनिंग।
#Stree2 ~ BUMPER OPENING in the MORNING SHOWS ALL OVER INDIA 🔥
Yes you heard it right, the HISTORY is being created ! #ShraddhaKapoor film is doing what BIGGEST SUPERSTARs films failed to do so !! SENSATIONAL. @ShraddhaKapoor @RajkummarRao pic.twitter.com/igI0ehg8Su
— sacchi khabarr (@sacchi_khabarr) August 15, 2024
यूजर ने आगे लिखा कि आपने सही सुना, इतिहास रचा जा रहा है। श्रद्धा कपूर की फिल्म वो कर रही है जो बड़े सुपरस्टार की फिल्में करने में नाकाम रहीं। सेंसेशनल। दूसरे यूजर ने लिखा कि स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर की धमाकेदार एंट्री के बाद दर्शक पागल हो रहे हैं। इस परफॉर्मेंस से बेहतर कोई नहीं कर सकता श्रद्धा कपूर ने फिर धमाल मना दिया है।
Audience Are Being Crazy After #ShraddhaKapoor mass entry in #Stree2 No one can do better than this performance @ShraddhaKapoor
She’s proved again
#Stree2Review #ShraddhaKapoor #MalavikaMohanan #DoubleISMART #MrBachchanOnAug15th pic.twitter.com/6qF0DgImWG— ayushi choudhary (@aayushi__1234) August 15, 2024
श्रद्धा कपूर ने स्त्री 2 में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को इंप्रेस किया है। फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रही है और पूरे भारत में सुबह के शो में इसकी शुरुआत जबरदस्त रही है। श्रद्धा हॉरर-कॉमेडी फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करके इतिहास रच रही हैं, ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया है। हर कोई उन्हें इस भूमिका के लिए एकदम सही बता रहा है, उनका मानना है कि कोई और इसे बेहतर तरीके से नहीं कर सकता था।
ये भी पढ़ें- हॉरर और कॉमेडी का तड़का है राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री 2’
स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर के अलावा राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में है। फिल्म का गाना ‘आई नहीं’ भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने गया है। इस गाने में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव की केमिस्ट्री दिखाई दे रही हैं। स्त्री 2 के गाने तुम्हारे ही रहेंगे हम को सिंगर वरुण जैन, शिल्पा राव और सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी है।