-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Rajkumar Rao And Shraddha Kapoor Film Stree 2 Is A Mix Of Horror And Comedy
हॉरर और कॉमेडी का तड़का है राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री 2’
- Written By: सोनाली झा
फिल्म में राजकुमार राव ने अपनी अदाकारी से यकीनन दिल जीत लिया है। श्रद्धा कपूर ने बेहद सशक्त महिला की भूमिका निभाई है। पंकज त्रिपाठी हमें खूब हंसाते हैं। अपारशक्ति खुराना ने भी बढ़िया काम किया है। जना के किरदार में अभिषेक बनर्जी शुरू से लेकर अंत तक आपको लोटपोट कर देंगे।

(डिजाइन फोटो)
रेटिंग्स: 4/5
कहानी: साल 2018 में आई फिल्म ‘स्त्री’ की शानदार सफलता के 6 साल बाद अब मैडॉक फिल्म्स ने इस कड़ी की आगे की कहानी पेश करते हुए फिल्म ‘स्त्री 2’ को पेश है। फिल्म के पहले पार्ट में हमने देखा था कि किस प्रकार विक्की उर्फ राजकुमार राव चंदेरी गांव को ‘स्त्री’ से प्रभाव से न सिर्फ बचाते हैं, बल्कि उन्हें गांव में वो सम्मान दिलाते हैं जिसकी वे हकदार है। अब क्योंकि गांव से ‘स्त्री’ दूर चली गई है तो वहां सरकटे की एंट्री होती है। कहानी में इस बार ट्विस्ट है क्योंकि पिछली बार ‘स्त्री’ पुरुषों को उठाकर ले जाती है और इस बार सरकटा नाम का राक्षस गांव से महिलाओं को उठाकर ले जाता है। सरकटा कोई और नहीं बल्कि गांव का पूर्वज ही है जो कभी पितृसत्तात्मक सोच रखा करता था और महिलाओं को समाज में आगे बढ़ते नहीं देखना चाहता था। सरकटा एक एक करके गांव की कई महिलाओं को उठा ले गया है और इस बार उसका अंत करने के लिए विक्की के साथ कई शक्तियां एक हो जाती हैं और उसका अंत करती हैं।
अभिनय: फिल्म में राजकुमार राव ने अपनी अदाकारी से यकीनन दिल जीत लिया है। चाहे वो एक भोले भले व्यक्ति का एक्सप्रेशन हो, डर का या कॉमेडी का, इन सभी को वे बेहद शानदार तरीके से निभाते हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर ने बेहद सशक्त महिला की भूमिका निभाई है। उनके किरदार में गंभीरता और रहस्य है जिसे उन्होंने पर्दे पर बेहद शानदार तरीके से दर्शाया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी हमें खूब हंसाते हैं। उनकी सादगी और सरलता से भरे डायलॉग्स और एक्सप्रेशन्स कहानी में मनोरंजन के स्तर को बढ़ाते हैं। बात करें अपारशक्ति खुराना की तो उन्होंने भी बढ़िया काम किया है। फिल्म में जना के किरदार में अभिषेक बनर्जी शुरू से लेकर अंत तक आपको लोटपोट कर देंगे। मासूमियत से भरा उनका अंदाज और उनकी कॉमिक टाइमिंग लाजवाब है।
फाइनल टेक: चंदेरी पुराण में ‘स्त्री’ और फिर ‘सरकटा’, इन दोनों के अतीत को बताया गया है। जिस तरह से इस फिल्म की कहानी को तैयार किया गया है। ये हमें बचपन में कभी दादी-नानी से सुनी कहानी का अहसास कराती है जिसके कारण दर्शक इस स्टोरी से जुड़ाव महसूस करेंगे। शुरू से लेकर अंत तक फिल्म कहीं से भी बोर नहीं करती। फिल्म की स्क्रीनप्ले बेहद बढ़िया ढंग से लिखी गई है और ये सीधे मुद्दे पर बात करती है। करीब 2 घंटे 36 मिनट की ये फिल्म आपको डराती है तो साथ ही भरपुर हंसाती भी है। फिल्म में सिंपल कॉमेडी और गजब का हॉरर जोड़ा गया है। ये एक फैमिली फिल्म है जो आप सभी को सिनेमाघरों में भरपूर एंटरटेन करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
रिलीज से पहले विवादों में फंसी श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’, विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार ने रखी बड़ी मांग
26/11 मुंबई हमले की कानूनी लड़ाई पर आधारित प्रहार का टीजर रिलीज, उज्ज्वल निकम के किरदार में छाए राजकुमार राव
प्रेग्नेंसी के लास्ट स्टेज में भी थिरकते रहे पैर, कौन थीं वो महान कलाकार जिनका किरदार निभा रहीं श्रद्धा कपूर?
Eetha Teaser: ईथा का दमदार टीजर रिलीज, श्रद्धा कपूर निभाएंगी महाराष्ट्र की महान लोक कलाकार विठाबाई का किरदार
Rajkumar rao and shraddha kapoor film stree 2 is a mix of horror and comedy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














