Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कैंसर मुक्त होने के दस साल बाद भी उसे याद कर सिहर जाती हैं मनीषा कोइराला

मनीषा कोइराला ने बताया कि 2014 में वह कैंसर मुक्त हो चुकी थी लेकिन इस से पूरी तरह बाहर आने में उन्हें और वक्त लगा। मनीषा कोइराला का मानना है कि अगर वह कैंसर से लड़कर ठीक हो सकती हैं, तो कोई भी हो सकता है बस जागरूकता की जरूरत है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Aug 12, 2024 | 04:19 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से उबर के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने वेब सीरीज हीरा मंडी से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी की। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से उबर चुकीं अभिनेत्री मनीषा कोइराला का कहना है कि आज युवाओं के लिए स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वह नहीं चाहतीं कि किसी को भी कैंसर जैसी बीमारी का सामना करना पड़े।
मनीषा का मानना है कि जागरूकता होगी तो कैंसर से मरने वालों की संख्या में गिरावट आएगी। कैंसर से जैसे मैं ठीक हुई हूँ और भी लोग हो सकते हैं।

मनीषा कोइराला (53) को 2012 में ओवेरियन कैंसर का पता चला था और लंबे उपचार के बाद 2014 में उन्हें ‘कैंसर मुक्त’ घोषित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या को मात देने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। कोइराला ने कहा, ‘‘आज के समय में युवा पीढ़ी को बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें उचित स्वास्थ्य योजना बनानी चाहिए। मैं भी एक कैंसर रोगी थी, जो जागरूकता की वजह से बच गई।”

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया की संसद में बजेगा बॉलीवुड का डंका

सम्बंधित ख़बरें

सलमान खान के घर की रेकी और पाकिस्तान भेजे वीडियो, गाजियाबाद के ‘रोमियो’ का खौफनाक खुलासा!

सिर्फ परदे पर नहीं…शेयर बाजार में भी दिखा धुरंधर-2 का जलवा, एक ही दिन में PVR को कर दिया मालामाल

जब से चायवाला हिंदुस्तान में…नरेंद्र मोदी के PM बनने पर कांपने लगा था पाकिस्तान, धुरंधर मूवी का सीन वायरल

ब्राजीलियन शादी में ‘बीड़ी’ गाने पर धमाकेदार डांस, वीडियो ने जीता इंटरनेट

कोइराला ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘अगर मैं कैंसर को हरा सकती हूं, तो कोई और क्यों नहीं? जब मुझे कैंसर होने का पता चला तो मेरे लिए बहुत मुश्किल समय था। मैं नहीं चाहती कि किसी को भी इस तरह की बीमारी का सामना करना पड़े। मैं सभी से अपील करती हूं कि कृपया स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।” वह शनिवार को यहां सीएफबीपी समग्र स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2.0 के अवसर पर बोल रही थीं। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्यक्रम समग्र स्वास्थ्य प्रक्रियाओं और दैनिक जीवन में कार्यान्वयन योग्य रणनीतियों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था। कोइराला को हाल में लोकप्रिय हुई ‘नेटफ्लिक्स’ की सीरीज ‘‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार” में देखा गया था।

Manisha koirala talk about the cancer phase of actress

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 12, 2024 | 04:19 PM

Topics:  

  • Bollywood

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.