जब से चायवाला हिंदुस्तान में…नरेंद्र मोदी के PM बनने पर कांपने लगा था पाकिस्तान, धुरंधर मूवी का सीन वायरल
PM Modi in Dhurandhar 2: धुरंधर 2 आदित्य धर की फिल्म है 19 मार्च को रिलीज हो गई है। इस फिल्म की खास बात यह है कि ये पूरी फिल्म पीएम मोदी और उनके फैसलों के इर्द-गिर्द घूमती है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
PM नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
PM Modi in Dhurandhar: ‘धुरंधर 2’ यानी धुरंधर द रिवेंज रिलीज हो चुकी है। आदित्य धर ने इस सीक्वल में पहले फिल्म के अधूरे सवालों के जवाब दिए हैं और कई नए पहलुओं को सामने लाया है, जिन्हें दर्शक पहले नहीं जानते थे। फिल्म में दर्शकों को घटनाओं के पीछे के बैकग्राउंड और संदर्भ भी समझने में मदद मिलती है।
फिल्म में पीएम मोदी का सीन
फिल्म का एक खास सीन है जिसमें मेज़र इकबाल टीवी पर देखता है कि नरेंद्र मोदी भारत के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। इस सीन का उद्देश्य यह दिखाना है कि मोदी के पीएम बनने से पाकिस्तान में कैसे हड़कंप मच जाता है।
मेज़र इकबाल के अब्बूजान इस खबर को सुनकर बिफर पड़ते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि पाकिस्तान मोदी के पीएम बनने के बाद सूखे पत्ते की तरह कांपने लगा। दाऊद इब्राहिम का संवाद भी फिल्म में शामिल है, “जब से ये चायवाला हिंदुस्तान में आया है, हमारे लोगों के अंदर और खौफ बढ़ गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
जब भरे मंच पर भावुक हो गए सुवेंदु अधिकारी, पीएम मोदी ने थपथपाई पीठ, तस्वीरों में देखिए वो खास पल
बंगाल की जनता के आगे नतमस्तक हुए PM नरेंद्र मोदी! शपथ ग्रहण में दिल से जताया आभार, देखें तस्वीरें
शपथ ग्रहण के मंच से पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को किया नमन, दंडवत प्रणाम कर जताया आभार
“जब से ये चायवाला हिंदुस्तान में आया है, हमारे लोगों के अंदर और खौफ बढ़ गया है” Movie : Dhurandhar–2
Bade Sahab : Dawood Ibrahim pic.twitter.com/gScUPqvvVu — Sachin Gupta (@Sachingupta) March 19, 2026
पूरे फिल्म में प्रभाव
पूरी फिल्म में पीएम मोदी और अजित डोभाल का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। आदित्य धर ने दिखाया है कि पीएम मोदी के आने के बाद भारत का आतंकियों से निपटने का तरीका बदल गया। पाकिस्तान में उनकी नीतियों और कदमों के चलते हड़कंप मच गया। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि पाकिस्तान के मंसूबों पर किस तरह पानी फिर गया, जो उनकी हमदर्द सरकार बनाने की कोशिशों को विफल करता है।
बता दें कि ‘धुरंधर 2’ में पीएम मोदी का सीन न केवल दर्शकों को राजनीतिक और सुरक्षा संदर्भ समझने में मदद करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि उनके फैसलों का पड़ोसी देश पर कैसा असर पड़ा।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Public Response: थिएटर में गूंजे तालियां और सीटी, ‘धुरंधर 2’ को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले दिन करीब 7.14 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, पेड प्रीव्यू से ही फिल्म ने लगभग 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था।
कुल मिलाकर, फिल्म को फैंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। भले ही इसकी लंबाई और धीमी शुरुआत को लेकर कुछ सवाल उठे हों, लेकिन दमदार क्लाइमैक्स और रणवीर सिंह की शानदार परफॉर्मेंस इसे खास और देखने लायक बनाती हैं।
