सिर्फ परदे पर नहीं…शेयर बाजार में भी दिखा धुरंधर-2 का जलवा, एक ही दिन में PVR को कर दिया मालामाल
PVR Inox Share Price: फिल्म ‘धुरंधर-2’ ने पहले दिन ही 100 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया, बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाया और पीवीआर आईनॉक्स के शेयर तथा मार्केट कैप में जबरदस्त तेजी देखी गई।
- Written By: अक्षय साहू
धुरंधर 2 का PRV के शेयर प्राइस पर असर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म ‘धुरंधर-2’ ने शेयर बाजार में भी अपनी छाप छोड़ दी है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही भारत में लगभग 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर बॉलिवुड की एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की। इसके असर ने मल्टीप्लेक्स ऑपरेटर पीवीआर आईनॉक्स के शेयरों में भी तेजी ला दी।
शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 3.50 फीसदी से अधिक की बढ़त देखने को मिली, और दिन के कारोबार के दौरान यह 1029 रुपए के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। शुरुआत में कंपनी का शेयर 1005.85 रुपए पर खुला और दिन में सुबह 11 बजे तक 1005.60 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
992 रूपए पर बंद हुआ था शेयर
इससे एक दिन पहले कंपनी का शेयर 992.30 रुपए पर बंद हुआ था। आंकड़ों के अनुसार, 13 मार्च से पीवीआर आईनॉक्स के शेयरों में 5.60 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस तेजी के कारण कंपनी के मार्केट कैप में भी बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को यह 9,744.38 करोड़ रुपए था, जो शुक्रवार को बढ़कर 10,104.78 करोड़ रुपए तक पहुँच गया। इसका मतलब है कि कुछ ही घंटों में कंपनी के मार्केट कैप में 360.4 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Varanasi Rudra First Look: वाराणसी से सामने आया रूद्र का दमदार लुक, जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
लोकेश कनकराज की ‘डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने पकड़ी रफ्तार, 2 दिन में इतने करोड़ का कलेक्शन
Ohh My Dog Collection Day 2: ‘ओह माय डॉग’ की फीकी शुरुआत, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख
Jana Nayagan Collection Day 17: ‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर फिर धमाका! 17वें दिन को आया जबरदस्त उछाल
‘1000 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी फिल्म’
विशेषज्ञों का कहना है कि ‘धुरंधर-2’ का तूफान अभी थमने वाला नहीं है। फिल्म जल्द ही 500 करोड़ और उसके बाद 1000 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार कर सकती है। इस सफलता के चलते पीवीआर के शेयरों में और तेजी आने की संभावना है। इसके साथ ही सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या भी बढ़ेगी, जिससे फुटफॉल में सुधार होगा। विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि काफी समय के बाद कोई फिल्म इतनी प्रभावशाली रही है, जो दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाब हो।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की ओपनिंग से हिला बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन 200 करोड़ पार, ध्वस्त किया शाहरुख खान का रिकॉर्ड
धुरंधर-2 की धमाकेदार शुरुआत
फिल्म की शुरुआत पेड प्रिव्यू के बाद गुरुवार को आम दर्शकों के लिए हुई, और इसे बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर ओपनिंग मिली। sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार देशभर में फिल्म के 21,728 शो आयोजित हुए, और फिल्म ने पहले ही दिन 102.55 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। हिंदी में फिल्म की कमाई लगभग 99.10 करोड़ रुपए रही, जबकि तमिल और तेलुगू भाषा में 3.28 करोड़ रुपए का बिजनेस हुआ।
