मुंबई: मलाइका अरोड़ा के असली पिता कौन हैं। ये सवाल सभी के मन में चल रहा है। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की मौत के साथ कई सवाल सामने आए। जिनमें से एक अहम सवाल यह था कि जब मलाइका के पिता का नाम अनिल मेहता है तो उनका नाम मलाइका अरोड़ा कैसे हुआ। खबर यह भी आई कि वह उनके सौतेले पिता थे, तो सवाल यह भी उठने लगा कि उनके असली पिता कौन है। आइए जानते हैं मलाइका अरोड़ा के असली पिता कौन थे, उनकी मां से उनका तलाक कब हुआ और अनिल मेहता मलाइका की मां के जीवन में कब आए।
मलाइका अरोड़ा ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि उनके पिता का नाम अनिल कुलदीप मेहता है, क्योंकि उनके कथित आत्महत्या के बाद से मीडिया में उनका नाम अनिल अरोड़ा चलाया जा रहा था। लेकिन जैसे ही मलाइका अरोड़ा की पोस्ट सामने आई उसके बाद सभी ने अनिल मेहता नाम लिखना शुरू कर दिया। ऐसे में यह साफ हो गया है कि मलाइका अरोड़ा के पिता जिनकी मौत हुई है उनका नाम अनिल अरोड़ा नहीं बल्कि अनिल मेहता था। वहीं पिता और पुत्री की उम्र को लेकर भी सवाल सोशल मीडिया पर आने लगे थे ऐसे में इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट सामने आई जिसमें अनिल मेहता के मलाइका के सौतेले पिता होने का दावा किया गया।
ये भी पढ़ें- अनिल मेहता नहीं हैं मलाइका के असली पिता! नाम और उम्र पर…
मलाइका के असली पिता का सरनेम था अरोड़ा
नवभारत लाइव डॉट कॉम ने उस मीडिया संस्थान के सूत्रों से बात की है जहां पहले मलाइका अरोड़ा की मां जायस पोलीकार्प काम किया करती थी। मलाइका की मां एक मीडिया संस्थान की मार्केटिंग टीम में काम किया करती थी। उस दरमियां उनकी शादी अरोड़ा सरनेम वाले एक शख्स से हुई थी। शादी के बाद जायस ने दो बेटियों को जन्म दिया मलाइका और अमृता, जाय ने तब पहले पति के सरनेम के साथ अपना नाम लिखना शुरू कर दिया था वो जायस पोलीकार्प से जायस अरोड़ा बन गई थी। तब मलाइका और अमृता भी उसी सरनेम के साथ स्कूल पहुंची और अब तक उनके साथ वही सरनेम जुड़ा हुआ है।
अरोड़ा से हुआ जायस का तलाक
मलाइका अरोड़ा जब 6 साल की थी तब अरोड़ा सरनेम वाले शख्स के साथ जायस का तलाक हो गया था और इस तलाक का जिक्र मलाइका अरोड़ा आपने कई इंटरव्यू में कर चुकी हैं। शादी के बाद जायस पॉलीकार्प ने अपना नाम जायस अरोड़ा लिखना शुरू कर दिया था और यही कारण है की मालिका और अमृता का सरनेम आज भी अरोड़ा बना हुआ है जबकि जायस ने अरोड़ा से तलाक के बाद फिर से अपना पॉलकॉर्प सरनेम अपना लिया।
अरोड़ा से तलाक के बाद जायस की ज़िन्दगी में काफी समय के बाद अनिल मेहता की एंट्री हुई जो पंजाब के फाजिल्का से तालुक रखते थे। पंजाबी परिवार से आये अनिल मेहता मर्चेंट नेवी में काम करते थे अनिल मेहता से शादी करने के बाद अपना सरनेम अरोड़ा से बदलकर पॉलीकॉर्प वापस कर लिया था लेकिन मलाइका और अमृता का सरनेम वही बना रहा अरोड़ा से तलाक के बाद जायस ने काफी समय के बाद अनिल मेहता से शादी की थी और तब से यह दोनों साथ रह रहे थे
जायस और अनिल मेहता के बीच कभी भी तलाक नहीं हुआ था अनिल मेहता बेटियों के काफी करीब थे और वह उन्हें पिता का प्यार देने का पूरा प्रयास करते थे। यही कारण है कि बेटियां भी उन्हें पिता की तरह सम्मान और प्यार दिया करती थीं। मलाइका अरोड़ा ने खुद अपनी पोस्ट के जरिए इस बात का इशारा कर दिया है कि उनके सौतेले पिता का नाम अनिल अरोड़ा नहीं बल्कि अनिल मेहता था। अरोड़ा सरनेम उनके असली पिता का है जिनके नाम के बारे में जानकारी मीडिया संस्थान के सूत्र से भी नहीं मिल पाई और ना ही उनकी कोई तस्वीर मौजूद है।