इंटिमेट सीन पर बोलीं क्रिस्टल डिसूजा, फरदीन खान मेरे करीब आए और….
क्रिस्टल डिसूजा ने फरदीन खान के साथ इंटीमेट सीन पर बात की है और बताया है कि सीन फिल्माने से पहले वह डिस्कंफरटेबल फील कर रही थीं। लेकिन बाद में उन्होंने उसे सीन को कंप्लीट किया। चलिए जानते हैं ऐक्ट्रेस ने उस सीन को लेकर क्या कुछ कहा है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा फरदीन खान के साथ ‘विस्फोट’ नाम की फिल्म में नजर आई। इस फिल्म में उन्होंने खुद से 16 साल बड़े फरदीन खान के साथ इंटीमेट सीन भी किया है। इस इंटीमेट सीन को लेकर सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है। अब एक्ट्रेस ने बताया कि उनका अनुभव इस सीन को लेकर कैसा था। चलिए जानते हैं ऐक्ट्रेस ने सीन के फिल्मांकन में पैदा हुई सिचुएशन के बारे में क्या कहा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत करते हुए नजर आई। इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘विस्फोट’ में फरदीन खान के साथ किए गए इंटीमेट सीन पर बात की और बताया कि इस सीन को फिल्माने के लिए फरदीन खान ने उनकी काफी मदद की थी। दरअसल सीन से पहले वह डिस्कंफरटेबल महसूस कर रही थी। लेकिन फरदीन खान ने उनकी इस मुश्किल को दूर किया। उन्होंने कहा कि वह इंटीमेट सीन बेहद अच्छे से शूट किया गया। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि क्रिस्टल डिसूजा फरदीन खान की तारीफ करते हुए नजर आई हैं।
ये भी पढ़ें- मल्लिका शेरावत को ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में कैसे मिला रोल
सम्बंधित ख़बरें
स्टार किड होने के बावजूद फ्लॉप रहा फरदीन खान का करियर, अब ओटीटी से फिर चमकी किस्मत
Fardeen Khan ने पुरानी यादों को किया ताजा, बोले- कम्बख्त इश्क गाने ने मेरे लिए सब कुछ बदल दिया
Fardeen Khan ने IIFA 2025 में की खुलकर बात, बोले- मुझे यकीन नहीं था कि मुझे नौकरी मिलेगी या नहीं
इस साल इन कलाकारों ने बॉलीवुड में की वापसी, कुछ के कमबैक से पहले ही आई बाधा, तो कुछ ने लूटी तारीफ
इंटरव्यू के दौरान क्रिस्टल डिसूजा यह कहा कि इंटीमेट सीन किसी भी एक्ट्रेस के लिए आसान नहीं होता। लेकिन अगर सह कलाकार मदद करने वाला साबित होता है तो फिर वह सीन आसान हो जाता है। क्रिस्टल डिसूजा ने फरदीन खान को जेंटलमैन बताया और कहा कि वह पेशेवर कलाकार हैं। जिसकी वजह से इंटीमेट सीन को फिल्माना आसान हो गया था। आपको बता दें कि फिलहाल क्रिस्टल डिसूजा और फरदीन खान इंटिमेट सीन को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं।
