इस साल इन कलाकारों ने बॉलीवुड में की वापसी, कुछ के कमबैक से पहले ही आई बाधा, तो कुछ ने लूटी तारीफ
2024 में कई पुराने बॉलीवुड सितारों ने वापसी की, जिनमें इमरान खान, ज़ीनत अमान, फरदीन खान, ज़ायेद खान, करिश्मा कपूर और सोनम खान शामिल हैं।
- Written By: अदिति भंडारी
Year Ender 2024: इस साल इन कलाकारों ने बॉलीवुड में की वापसी, कुछ के कमबैक से पहले ही आई बाधा, तो कुछ ने लूटी तारीफ (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन डेस्क: 2024 में की फिल्मी कलाकारों ने हिट फिल्में दी। कुछ फिल्में फ्लॉप भी हुई। इस श्रंखला में कुछ पुराने फिल्मी सितारे जो बहुत समय से कही लुप्त हो गए थे वे भी इस साल निकल कर बाहर आए। पर उन में से भी कुछ ही इस साल अपना प्रदर्शन कर पाए। आइए जानते है कौन है में कलाकार जिन्होंने फिर एक बार हमारे मनोरंजन के लिए फिल्मी दुनिया में वापसी की है।
1. इमरान खान
2008 में फिल्म जाने तू. या जाने ना से स्टार बने इमरान खान अब 2024 में अपनी वापसी करने जा रहे थे। वे अब्बास टायरवाला की वेब सीरीज़ से बॉलीवुड में एक नई शुरुआत करने वाले थे। लेकिन कुछ कारणों के चलते इसकी शूटिंग बंद कर दी गई थी। अभी इसके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई है। फैंस उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।
2. ज़ीनत अमान
बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्ट्रेस ज़ीनत अमान 2019 में पानीपत में कैमियो के बाद अब फिल्म बन टिक्की के साथ कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी और अभय देओल भी होंगे। ज़ीनत अमान की वापसी से पुराने दिनों की यादें ताज़ा होंगी। यह फिल्म 5 फरवरी 2025 को रिलीज होगी।
सम्बंधित ख़बरें
स्टार किड होने के बावजूद फ्लॉप रहा फरदीन खान का करियर, अब ओटीटी से फिर चमकी किस्मत
Year Ender 2025: क्रिकेट के 25 सबसे बड़े और चौंकाने वाले रिकॉर्ड्स, जिसने साल 2025 में मचाई धूम
Year Ender 2025: भारत की बेटियों से सामने नतमस्तक हुई दुनिया, क्रिकेट से लेकर शतरंज में लहराया परचम
Year Ender 2025 : ‘छावा’ से ‘120 बहादुर’ तक, सच्ची घटनाओं पर बनी फिल्मों का इस साल रहा बोलबाला
3. फरदीन खान
फरदीन खान, जिन्होंने अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया है। उन्होंने 2024 में 14 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है। साल के शुरुआत में उन्होंने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में काम किया। इसके बाद वे लगातार कई फिल्मों में नजर आए। उन्होंने खेल खेल में भी काम किया फिर वे विस्फोट में भी दिखाई दिए। इसके बाद वे अपनी अलगी फिल्म हाउसफूल 5 की भी तैयारी कर रहे है।
4. ज़ायेद खान
मैं हूं ना और चुरा लिया है तुमने जैसी फिल्मों से पहचाने जाने वाले ज़ायेद खान 2024 में बॉलीवुड में वापसी करेंगे। हाल ही में जायद ने बॉलीवुड में वापसी करने की घोषणा की है। हालांकि उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन उनके फैंस उनके वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिजनेस और एक्टिंग को बैलेंस करते हुए जायद एक नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। उनका कमबैक इंडस्ट्री के लिए नई उम्मीदें और जोश लेकर आएगा।
5. करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर, जो नब्बे के दशक की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने 15 मार्च 2024 को रिलीज हुई फिल्म मर्डर मुबारक के साथ वापसी की। नेटफलिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में करिश्मा की वापसी पर उनके फैंस ने उन्हें काफी प्यार दिया। उनकी वापसी को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित थे।
6. सोनम खान
80 और 90 के दशक में बड़ी हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं सोनम खान 30 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। उनका कमबैक काफी चर्चा का विषय है, हालांकि उनके प्रोजेक्ट के बारे में अभी तक कोई डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। वे इस साल बिग बॉस के ओटीटी शो में भी नजर आई थी।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
