कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की जोड़ी हुई हिट, भूल भुलैया 3 के बाद इस फिल्म में आएंगे नजर
कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की जोड़ी हिट हो चुकी है। भूल भुलैया फिल्म में दोनों ने एक साथ काम किया है। फिल्म एक नवंबर को रिलीज होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही दोनों की जोड़ी को लेकर एक और फिल्म साइन कर ली गई है। अनुराग बसु की अगली फिल्म में यह दोनों फिर एक साथ नजर आएंगे।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: भूल भुलैया 3 फिल्म रिलीज होने के पहले ही तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन की जोड़ी बॉलीवुड में हिट जोड़ी बन गई है। दोनों फिर एक साथ अनुराग बसु की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग जल्दी शुरू होने वाली है। 2025 की अंत तक यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।
कार्तिक आर्यन की अगर बात करें तो उन्होंने रोमांटिक फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उसके बाद उन्होंने बायोपिक में भी काम किया। वहीं अब वह हॉरर कॉमेडी जैसी फिल्म में भी नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि ‘चंदू चैंपियन’ हो या फिर ‘भूल भुलैया 3’ या फिर ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ हर फिल्म में कार्तिक आर्यन ने दर्शकों का दिल जीता है
ये भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन की फिसली जुबान, भूल भुलैया 3 में कियारा अडवाणी…
सम्बंधित ख़बरें
Naagzilla की रिलीज डेट फाइनल, वैलेंटाइन वीक में इच्छाधारी नाग बनकर धमाल मचाएंगे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन की फिल्म में गूंजेगी अरिजीत सिंह की आवाज, प्रीतम के म्यूजिक से बढ़ी एक्साइटमेंट
‘नागजिला’ का OTT प्लान कन्फर्म! थिएटर के बाद इस प्लेटफॉर्म पर दिखेगा कार्तिक आर्यन का इच्छाधारी नाग अवतार
‘एक्टर्स के पीछे नहीं भागता…’, कार्तिक आर्यन को लेकर प्रियदर्शन का चौंकाने वाला रिएक्शन, फैंस रह गए हैरान
कार्तिक हर तरह के अभिनय को करने में सक्षम नजर आए हैं, इसीलिए बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशक भी अब उनके साथ काम करना चाह रहे हैं और यही कारण है कि अनुराग बसु जैसा बड़ा नाम उन्हें अपनी फिल्म में मौका दे रहा है। रही बात तृप्ति डिग्री की तो उन्होंने भी बीते दिनों में जबरदस्त शोहरत हासिल की है। एक के बाद एक बड़ी हिट फिल्म देने वाली तृप्ति ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है और उनकी एक्टिंग भी दर्शकों को पसंद आ रही है। भूल भुलैया 3 रिलीज होने से पहले ही कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। अब यह दोनों एक साथ अनुराग बसु की फिल्म में भी नजर आएंगे।
