कार्तिक आर्यन की फिल्म में गूंजेगी अरिजीत सिंह की आवाज, प्रीतम के म्यूजिक से बढ़ी एक्साइटमेंट
Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह की आवाज एक बार फिर कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म में सुनाई देगी। प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने बताया कि प्रीतम ने फिल्म के लिए शानदार म्यूजिक तैयार किया है।
- Written By: सोनाली झा
कार्तिक आर्यन और अरिजीत सिंह (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Arijit Singh Song in Kartik Aaryan Film: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह भले ही प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले चुके हों, लेकिन उनके पहले से रिकॉर्ड किए गए गाने अब भी फैंस को सुनने को मिल रहे हैं। हाल ही में ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ के गानों में उनकी आवाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब एक बार फिर उनकी आवाज जल्द ही बड़े पर्दे पर सुनाई देने वाली है।
प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने खुलासा किया है कि कार्तिक आर्यन और श्रीलीला स्टारर अपकमिंग फिल्म में अरिजीत सिंह का एक खास गाना शामिल होगा। यह फिल्म फिलहाल अनटाइटल्ड है और इसकी शूटिंग श्रीनगर में चल रही है। भूषण कुमार ने यह भी साफ किया कि इस फिल्म का ‘आशिकी 3’ से कोई संबंध नहीं है, जैसा कि पहले कयास लगाए जा रहे थे। फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं और इसे 2026 में रिलीज करने की योजना है।
प्रीतम का म्यूजिक बनेगा फिल्म की जान
इस रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं प्रीतम, जो अपने हिट गानों के लिए जाने जाते हैं। भूषण कुमार के मुताबिक, इस बार भी प्रीतम ने सुपर-डुपर हिट म्यूजिक तैयार किया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आएगा। फिल्म का म्यूजिक इसकी सबसे बड़ी खासियत माना जा रहा है, जिसमें अरिजीत सिंह की आवाज चार चांद लगाने वाली है। फरवरी 2025 में कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म का पहला लुक वीडियो शेयर किया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब जब अरिजीत सिंह के गाने की खबर सामने आई है, तो दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
The Pyramid Scheme को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, बताया कैसे लोगों को बातों में फंसाते हैं एमएलएम नेटवर्क
मनी लॉन्ड्रिंग केस में Jacqueline Fernandez पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, 11 जून को होगी अहम सुनवाई
Peddi Box Office Collection: छठे दिन लड़खड़ाई ‘पेद्दी’ की रफ्तार, मंगलवार को कमाई में आई बड़ी गिरावट
करीबी दोस्त Kumod Raney के निधन से भावुक हुए सलमान खान, अंतिम संस्कार में नम आंखों से दी अंतिम विदाई
रिटायरमेंट के बाद भी कायम है जादू
हालांकि अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बना ली है, लेकिन उनके पहले से रिकॉर्ड किए गए गाने लगातार रिलीज हो रहे हैं। अरिजीत सिंह की आवाज का जादू अब भी बरकरार है और हर नया गाना फैंस के दिलों में खास जगह बना रहा है। ऐसे में कार्तिक आर्यन की इस अपकमिंग फिल्म में अरिजीत सिंह की मौजूदगी इसे और खास बना देती है। अब देखना होगा कि यह गाना रिलीज के बाद दर्शकों के बीच कितना धमाल मचाता है।
