Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कल्कि 2898 AD के सीक्वल में भगवान कृष्ण के रोल पर नाग अश्विन का बड़ा खुलासा

कल्कि 2898 AD के सीक्वल का जब से जिक्र हुआ है यह कयास लगाया जाने लगा है कि भगवान कृष्ण के रोल में एक्टर नानी (नवीन बाबू घंटा) नजर आएंगे, लेकिन अब खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने कृष्ण की भूमिका के बारे में बात की है। आइए जानते हैं नाग अश्विन ने कृष्ण के रोल के बारे में क्या कहा है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jul 16, 2024 | 03:47 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: कल्कि 2898 AD फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है और फिल्म ने 19 दिनों में 580 करोड़ रुपए की कमाई भी की है। जल्द ही यह फिल्म 1000 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म बन जाएगी। लेकिन इन सबके बीच कल्कि 2898 AD सीक्वल को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कल्कि 2898 AD के सीक्वल में कृष्ण की भूमिका को लेकर न सिर्फ सवाल उठ रहा है बल्कि यहां तक अंदाजा लगा लिया गया है कि भगवान कृष्ण की भूमिका में एक्टर नानी नजर आने वाले हैं। अब खुद डायरेक्टर नाग अश्विन ने खुलासा किया है कि कृष्ण की भूमिका में कोई भी कलाकार नजर नहीं आएगा।

नाग अश्विन ने ‘इ टाइम्स’ को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म बनाने से पहले ही हम इस बात को लेकर निश्चित थे कि हमें कृष्ण की पहचान करने वाली कोई भी चीज या किसी अभिनेता को परिभाषित नहीं करना है। क्योंकि उन्हें हम भगवान दिखा रहे हैं और भगवान को अगर हम व्यक्ति के रूप में नहीं देखेंगे तो फिल्म का रहस्य कायम रहेगा। उन्होंने यह भी कहा फिल्म में भगवान के किरदार की भूमिका विचार के खिलाफ है, क्योंकि आप उस व्यक्ति के फिर से जन्म लेने की उम्मीद करेंगे। तो ऐसे में यह कहा जा सकता है कि फिल्म में कृष्ण भगवान के किरदार में नजर आने वाले कलाकार की बात को डायरेक्टर नाग अश्विन ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। मतलब कल्कि 2898 AD के सीक्वल में कृष्ण की भूमिका में कोई भी कलाकार नजर नहीं आएगा।

दरअसल कल्कि 2898 AD फिल्म महाभारत (महाकाव्य) पर आधारित है, जिसमें कृष्ण-अर्जुन और भगवान श्री कृष्ण के अवतार के बारे में बताया गया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया है। वहीं यह फिल्म माइथोलॉजी और साई-फाई का बेहतरीन फ्यूजन है। जिसे क्रिटिक्स से लेकर जनता का भी अच्छा प्रतिसाद मिला और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

Kalki 2898 ad sequel nag ashwin told about actor nani lord krishna role

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2024 | 03:42 PM

Topics:  

  • Actor Nani

सम्बंधित ख़बरें

1

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ का धमाकेदार पोस्टर जारी, 8 भाषाओं में होगी रिलीज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.