Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईशा कोप्पिकर ने मॉडलिंग से शुरू की थी करियर, फिर खल्लास गर्ल बनकर मचाई धूम

ईशा कोप्पिकर का जन्म 19 सितंबर 1976 में मुंबई में हुआ है। ईशा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। ईशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। मॉडलिंग करते हुए ईशा ने मिस इंडिया में हिस्सा लिया था।

  • By सोनाली झा
Updated On: Sep 19, 2024 | 09:38 AM

(फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ईशा कोप्पिकर का जन्म 19 सितंबर 1976 में मुंबई में हुआ है। ईशा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। ईशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। मॉडलिंग करते हुए ईशा ने मिस इंडिया में हिस्सा लिया था। एक्ट्रेस ने कांटेस्ट में मिस टैलेंट का क्राउन जीता है। ईशा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1998 में तमिल फिल्म ‘चंद्रलेखा’ से किया था। आज ईशा के जन्मदिन पर आपको उनके बारे में कुछ दिलचस बातें।

ईशा ने तमिल फिल्म करने के बाद कन्नड़ और मराठी फिल्में कीं। ईशा ने लगभग 2 साल काम करने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में  फिल्म ‘फिजा’ में करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन के साथ काम किया था। उसके बाद ईशा ने एक आइटम सांग किया। उसके बाद ईशा ने डरना मना है, कयामत, दिल का रिश्ता, पिंजर, कृष्णा कॉटेज, मैंने प्यार क्यूं किया जैसी फिल्मों में काम किया था।

खल्लास गर्ल ने सबको बनाया दीवाना

ईशा ने बॉलीवुड में करीब 10 साल तक स्ट्रगल किया। लेकिन कोई खास काम नहीं कर पाई। ईशा की फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगी। उसके बाद ईशा ने स्टेज शोज और वीडियो एल्बम में काम करना शुरू कर दिया था। ईशा ने कई आइटम नंबर्स किए, जिसकी वजह से उन्हें ‘खल्लास गर्ल’ के नाम से पुकारा जाने लगा। उस गाने में ईशा की अदाओं ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। इस गाने के बाद भी ईशा ने दर्जन भर हिट फिल्मों में काम किया लेकिन अपनी वो पहचान नहीं बना पाई जिसकी वो हकदार थी।

करोड़ों की मालकिन हैं ईशा

ईशा का नाम इंदर कुमार से जुड़ा। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। दोनों की ब्रेकअप की वजह इंदर की शराब की लत को माना जाता है। ईशा ने 2009 में मनोरंजन जगत से दूरी बना ली थी। उसके बाद उन्होंने होटेलियर टिमि नारंग से शादी कर ली थी। ईशा एक बेटी की मां है। ईशा भले ही बॉलीवुड में ज्यादा नाम ना कमा पाई हों लेकिन अब वो करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। इतना ही नहीं ईशा कोप्पिकर राजनीति में भी एक्टिव हैं।

ये भी पढ़ें- पिता के निधन पर टूट गए हिमेश रेशमिया, बोले- मुझे छोड़ गया मेरा भगवान

Isha koppikar started her career with modeling then became a khallas girl and made a splash

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 19, 2024 | 09:37 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

IPL 2026 Auction: 3 फ्रेंचाइजी को मिल सकते हैं नए कैप्टन, कई बार की चैंपियन टीम में भी होगा कप्तानी

2

वसई लूटकांड में बड़ी कार्रवाई, कर्नाटक के 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के गहने बरामद

3

17 साल से नहीं बढ़ी स्कॉलरशिप: महंगाई में छात्र पूछ रहे- 500 रुपये में कैसे पढ़ें?

4

कुएं में गिरे तेंदुए को जीवनदान, लाखांदूर वन विभाग की कार्रवाई, खोलमारा गांव की घटना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.