वसई लूटकांड में बड़ी कार्रवाई, कर्नाटक के 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के गहने बरामद
Palghar News: पालघर के वसई में घर में घुसकर लूट करने वाले कर्नाटक के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 10 लाख के आभूषण बरामद हुए। पूछताछ में तीन और साथी शामिल होने का खुलासा हुआ।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर
Palghar Loot Case: महाराष्ट्र के पालघर जिले में वसई के सातीवली इलाके में घर में घुसकर की गई लूट के मामले में पुलिस ने कर्नाटक से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। घटना 18 नवंबर को हुई थी, जब शिकायतकर्ता महिला (37) अपने बेटे के साथ घर पर मौजूद थी।
अधिकारियों के अनुसार, अचानक तीन अज्ञात व्यक्ति जबरन घर में घुस आए। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल ने बताया कि आरोपियों ने महिला और उसके बेटे के गले पर चाकू रखकर उन्हें धमकाया और सोने के आभूषण तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। इस दौरान महिला के हाथ में चोट भी आई।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी कर्नाटक के बीदर जिले के नंदगांव इलाके में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम वहां भेजी गई और 20 नवंबर को तीनों आरोपियों अशोक उर्फ बाबू राजू शिंदे, अब्दुल रऊफ हाशमी और रितिक रवि बेलांगी—को गिरफ्तार कर लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
चलती लोकल ट्रेन के सामने आया युवक, वसई-नालासोपारा के बीच में हाईवोल्टेज ड्रामा, वायरल हुआ वीडियो
नालासोपारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कजरी महोत्सव; संजोली पांडे के गीतों से शिवमय हुआ माहौल
Palghar: बच्ची को गोद में लेने के विवाद में ससुर ने बहू को दिया धक्का, सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौत
32 करोड़ के कर्ज से बचने के लिए रची हत्या की साजिश! उद्योगपति पर हमले में सह-अध्यक्ष समेत 7 गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस बनाम एनडीए नेताओं की जुबानी जंग, काले झंडे से शुरू विवाद से अमरावती की राजनीति हुई गरम
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 10 लाख रुपये के आभूषण और अन्य सामान जब्त किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लूट की योजना और वारदात में तीन अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस अब उन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
यह गिरफ्तारी पुलिस की तेज कार्रवाई और समन्वित प्रयासों के चलते संभव हो पाई। स्थानीय पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को पकड़ने की उम्मीद व्यक्त की है।
