कुएं में गिरे तेंदुए को जीवनदान, लाखांदूर वन विभाग की कार्रवाई, खोलमारा गांव की घटना
Lakhandoor Forest Department: खोलमारा गांव में कुएं में गिरे तेंदुए को लाखांदूर वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। त्वरित कार्रवाई से तेंदुए की जान बची, ग्रामीणों ने सराहना की।
- Written By: आंचल लोखंडे
कुएं में गिरे तेंदुए को जीवनदान (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Lakhandur News: रात के वक्त शिकार की खोज में जंगल से भटककर गांव की ओर आया एक तेंदुआ खेत परिसर के एक निवासी मकान से लगे कुएं में गिर पड़ा। अगले दिन सुबह घटना उजाकर होने पर लाखांदूर के वन विभाग के सभी अधिकारी कर्मियों ने पहल करतेहुए कुएं में गिरे तेंदुए को जिंदा बाहर निकालकर जंगल में छोड़ उसे जीवनदान दिया है।
घटना 22 नवंबर को तहसील के खोलमारा गांव की है।प्राप्त जानकारी केअनुसार, तहसील के खोलमारा निवासी ईश्वर डोये नामक व्यक्ति का स्थानीय खेत परिसर में निवासी मकान है।इस मकान से लगकर ही सिंचाई कुएं का निर्माण किया गया है।इस बीच रात के दौरान शिकार की खोज में जंगल से भटककर गांव की ओर आया एक तेंदुआ घटना के वक्त उक्त निवासी मकान से लगे कुएं में गिर पड़ा।
शोर मचाने पर नजर पड़ी
कुएं में गिरने पर तेंदुए ने शोर मचाना शुरू किया।सुबह के दौरान नींद से जागे किसान ने जब निवासी मकान से लगे कुएं की ओर रुख किया तो कुएं से तेंदए के चिल्लाने की आवाज सुनी। कुएं में झांकने पर उसे कुएं में गिरा तेंदुआ नजर आया। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों सहित लाखांदूर के वन विभाग को दी गई। जिसके अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रदीप चन्ने, क्षेत्र सहायक आय।एम।सैयद, वनरक्षक चंदन जारवाल सहित अन्य वन कर्मी तुरंत घटनास्थल पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
हिंगनघाट में जंगली सूअर का आतंक: वडनेर और आजनसरा में हमला कर महिला व पुरुष को किया गंभीर रूप से घायल
Bhandara: लाखनी में खेतों में कचरा जलाने से लगी भीषण आग, 2.27 लाख की फसल और कृषि सामग्री राख
Corruption: भंडारा में सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार का आरोप, नगराध्यक्ष ने काम रुकवाया
महाराष्ट्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने AI अलर्ट सिस्टम लागू, 1000 गांवों के लिए 260 करोड़ मंजूर
ये भी पढ़े: Mira Bhayanadar: पार्किंग व पुलिस चौकी की कमी से जूझता प्रभाग 02, मतदाता बदलाव को तैयार
वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मियों के इस प्रयास की सराहना
हालांकि इस घटना की खबर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मिलते ही सहायक वन संरक्षक संजय मेंढे, सचिन नीलख, रितेश भोंगाडे, अड्याल के वन परिक्षेत्र अधिकारी महाजन सहित साकोली के पशु स्वास्थ्य अधिकारी मेघराज तुलावी एवं अन्य स्वास्थ कर्मियों सहित साकोली, नवेगांव/बांध एवं भंडारा के आरआरटी टीम घटनास्थल पर पहुंची।इस दौरान घटनास्थल पर उपस्थित वन अधिकारी कर्मियों ने जाल एवं पिंजरे के सहायता से कुएं में गिर पड़े तेंदुए को जिंदा बाहर निकालकर तेंदुए का स्वास्थ परीक्षण कर जंगल में छोड़कर जीवनदान दिया वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मियों के इस प्रयास की सराहना की जा रही है।
