कल्कि 2898 AD के प्रीमियर पर डायरेक्टर नाग अश्विन ने अमिताभ बच्चन के बारे में कही ये बातें
नाग अश्विन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मेरा मानना है कि बच्चन सर एक लेजेंड हैं। वे हमारी टीम के साथ बहुत धैर्यवान और विनम्र थे, भले ही हम काफी युवा हैं। वह आते, बैठते और जब तक हम चीजों को समझ नहीं लेते, तब तक इंतजार करते, भले ही इसमें उम्मीद से ज़्यादा समय क्यों न लगे।
- Written By: सोनाली झा
फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
मुंबई: डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के साथ ही धूम मचा दी थी। इतना ही नहीं कल्कि 2898 एडी ने कई रिकॉर्ड तोड़कर इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में नए स्टैंडर्ड सेट किए। यह अनोखी फिल्म, जो साइंस फिक्शन और इंडियन माइथोलॉजी को मिक्स कर के बनीं है, उसे क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनो का खूब प्यार मिला। इस तरह से यह अब तक साल 2024 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन गई है।
कल्कि 2898 एडी प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। अपने ओरिजिनल तेलुगु भाषा में साथ ही इसे तमिल, कन्नड़, मलयालम में डब और इंग्लिश सबटाइटल के साथ भी जारी किया गया है। स्टार स्टडेड कास्ट के बावजूद अमिताभ बच्चन ने अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस और इम्मोर्टल अश्वत्थामा के रोल से सब का दिल जीता है।
कल्कि 2898 एडी बहुत उत्साह के साथ प्राइम वीडियो पर अपनी ग्लोबल स्ट्रीमिंग की शुरुआत कर रहा है, ऐसे में नाग अश्विन ने बिग बी के साथ काम करने के अपने कभी ना भूलने वाले अनुभव को शेयर किया है। नाग अश्विन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मेरा मानना है कि बच्चन सर एक लेजेंड हैं। वे हमारी टीम के साथ बहुत धैर्यवान और विनम्र थे, भले ही हम काफी युवा हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
‘काम चल रहा है…’ अमिताभ बच्चन के क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाई हलचल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
FIFA 2026: फिफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अमिताभ बच्चन ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैच खिलाड़ी नहीं…
‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल
बिग बी हमेशा ही कुछ ऐसा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जो उनकी पीढ़ी के लोग आमतौर पर करने में कंफर्टेबल महसूस नहीं करते, जैसे कि बहुत सारे सीजीआई और ग्रीन स्क्रीन के साथ काम करना। लेकिन पूरे प्रोसेस के दौरान वह बेहद शांत और धैर्यवान रहे। वह आते, बैठते और जब तक हम चीजों को समझ नहीं लेते, तब तक इंतजार करते, भले ही इसमें उम्मीद से ज़्यादा समय क्यों न लगे। उनका अनुभव, खास तौर पर एक्शन सीन्स में, स्क्रीन पर वाकई दिखता है, यही वजह है कि लोग इसका इतना एंजॉय करते हैं।
कल्कि 2898 एडी, कल्कि सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली फ़िल्म है। फिल्म की शुरुआत काशी से होती है, जो अब बंजर है और दुनिया का पहला शहर माना जाता है। सुप्रीम यास्किन द्वारा शासित एक डायस्टोपियन युग में, SUM80 भगवान विष्णु के दसवें और अंतिम अवतार भगवान कल्कि को लेकर आशा के प्रतीक के रूप में सामने आता है।
इससे यास्किन का शासन खतरे में पड़ जाता है। लेकिन बड़ा सवाल अभी भी बना हुआ है। क्या SUM80 भैरव, अश्वत्थामा और शम्भाला के विद्रोहियों के एक समूह की मदद से अपने जीवन की रक्षा कर पाएगी? या वह यास्किन के रहस्यमय प्रोजेक्ट K का शिकार हो जाएगी। कल्कि 2898 एडी में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी जैसे कई कलाकार बड़े स्टार्स अहम रोल में हैं।
