आयुष्मान खुराना की बड़ी छलांग, फिल्म ही नहीं निवेश में भी साबित हुए अव्वल
आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के सफल एक्टर हैं, लेकिन उनकी सफलता सिर्फ फिल्म तक ही सीमित नहीं है। बल्कि वह निवेशक के तौर पर भी सफल साबित हुए हैं। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी पुरुषों की ग्रूमिंग ब्रांड 'द मैन कंपनी' को कैसे बड़ा फायदा हुआ है। इमामी लिमिटेड ने इस कंपनी को 400 करोड़ रुपए के मूल्यांकन पर अधिग्रहित कर लिया है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: आयुष्मान खुराना ‘द मैन कंपनी’ के ब्रांड एंबेसडर और निवेशक हैं। अब इस कंपनी को इमामी लिमिटेड ने 400 करोड़ रुपए में अधिग्रहित किया है। ऐसे में कंपनी को और आयुष्मान खुराना को बड़ा फायदा होने वाला है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि आयुष्मान खुराना सिर्फ फिल्म में ही सफल साबित नहीं हुए बल्कि वह एक सफल निवेशक के तौर पर भी उभर कर सामने आए हैं।
साल 2018 में आयुष्मान खुराना ने ‘द मैन कंपनी’ में रणनीतिक निवेश के साथ बिजनेस की दुनिया में कदम रखा था। यह कंपनी पुरुषों के लिए विशेष तौर पर उच्च गुणवत्ता वाले ग्रूमिंग प्रोडक्ट को बनती है। ब्रांड एंबेसडर के तौर पर आयुष्मान खुराना इस कंपनी को अच्छे मुकाम पर ले जाने में कामयाब हुए और नतीजा यह हुआ कि कंपनी ने खूब मुनाफा वसूला और अब इसे इमामी लिमिटेड ने टेकओवर कर लिया है। जिसके लिए इमामी ने 400 करोड़ रुपए में इसे अधिग्रहित किया है और यह ‘द मैन कंपनी’ के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी।
ये भी पढ़ें- सलमान खान के पसली की चोट कितनी गंभीर, क्या ले रहे हैं उपचार
सम्बंधित ख़बरें
Dahi Ki Sabzi: क्या आपने ट्राई की आयुष्मान खुराना की फेवरेट दही की सब्जी, रेसिपी भी है बहुत आसान; नोट करें
संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में शामिल हुए Ayushmann Khurrana, बोले- साइकिलिंग फिट इंडिया मूवमेंट के लिए जरूरी
Pati, Patni Aur Wo Do vs Krishanavataram Collection: किस फिल्म ने मारी बाजी, जानें किस फिल्म की बढ़ी टेंशन
Pati Patni Aur Woh Do Collection: मंडे टेस्ट में पास हुई ‘पति पत्नी और वो दो’, चौथे दिन कमाए इतने करोड़
इस मौके पर आयुष्मान खुराना ने भी अपनी खुशी जताई है उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से ‘द मैन कंपनी’ के विजन और मिशन में विश्वास करता था। इस ब्रांड की सफलता की कहानी का हिस्सा बनना और इसे पुरुषों की ग्रूमिंग इंडस्ट्री पर प्रभाव डालते हुए देखना मेरे लिए बड़ी मान्यता है। इस यात्रा में निवेशक और ब्रांड एंबेसडर दोनों रूपों में शामिल होना मेरे लिए बहुत संतोषजनक और अंतर्दृष्टि पूर्ण अनुभव रहा है।”
‘द मैन कंपनी’ के संस्थापक हितेश ढींगरा ने कहा, “आयुष्मान के साथ साझेदारी हमारे ब्रांड के लिए गेम-चेंजर रही है। उनके विश्वास और सक्रिय भागीदारी ने हमारे विकास को गति दी है। उनके समर्पण ने हमें अपने ऑडियंस से गहरा जुड़ाव बनाने में मदद की। मैं मनन मेहता का भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिनकी व्यापारिक समझ और विचारों ने इस सहयोग की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”
इमामी लिमिटेड, जो व्यक्तिगत देखभाल उत्पादों की विश्वसनीय कंपनी है, ने ‘द मैन कंपनी’ की क्षमता को पहचाना और उसे अपने अधीन लाने का निर्णय लिया। यह अधिग्रहण दोनों कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जहां इमामी ‘द मैन कंपनी’ के इनोवेटिव उत्पादों और मजबूत ग्राहक आधार का लाभ उठाकर पुरुषों की ग्रूमिंग सेक्टर में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगी।
