Pati Patni Aur Woh Do Collection: मंडे टेस्ट में पास हुई ‘पति पत्नी और वो दो’, चौथे दिन कमाए इतने करोड़
Pati Patni Aur Woh Do Earnings: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने चौथे दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 20.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
- Written By: सोनाली झा
पति पत्नी और वो दो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ सिनेमाघरों में रिलीज के बाद धीरे-धीरे अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन वीकेंड पर इसकी कमाई में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। अब सभी की नजरें फिल्म के मंडे टेस्ट पर थीं।
मुदस्सर अज़ीज़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ‘पति पत्नी और वो दो’ ने बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल आया और इसने 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं तीसरे दिन रविवार का फायदा मिलते ही फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली।
चौथे दिन फिल्म की कमाई में आई गिरावट
हालांकि, रिलीज के पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन यानी मंडे को करीब 3.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 20.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। आमतौर पर किसी भी फिल्म के लिए सोमवार का दिन बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि इसी दिन यह तय होता है कि फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिक पाएगी या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
विपुल शाह से आलिया भट्ट तक, इंडस्ट्री के नए निर्देशकों पर खेला बड़ा दांव, बदल सकती है बॉलीवुड की तस्वीर
‘द अलायंस’ में होगी वंशज सिंह की धमाकेदार वापसी! वाइल्डकार्ड एंट्री से पहले कुशाल टंडन को दी खुली चुनौती
Lock Upp 2 Update: लॉक अप 2 में होगी तेजस्वी प्रकाश की धमाकेदार एंट्री! पामेला सेरेना संग फिर हो सकती है टक्कर
Lock Upp 2 Twist: कैदियों के फैसले ने पलटा पूरा गेम, आकांक्षा चमोला बचीं तो खत्म हुआ श्रेष्ठा अय्यर का सफर
पहली फिल्म से पीछे रह गई सीक्वल
‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई में सोमवार को गिरावट जरूर आई, लेकिन फिल्म पूरी तरह से कमजोर भी नहीं पड़ी। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई करना इस बात का संकेत है कि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का कुछ फायदा मिल रहा है। अगर इस फिल्म की तुलना साल 2019 में आई ‘पति पत्नी और वो’ से करें, तो सीक्वल अभी काफी पीछे नजर आ रहा है।
पति पत्नी और वो की कमाई
कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर पहली फिल्म ने रिलीज के पहले सोमवार को 5.7 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं शुरुआती चार दिनों में फिल्म का कलेक्शन 41.64 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। इसके मुकाबले ‘पति पत्नी और वो दो’ अब तक सिर्फ 20.75 करोड़ रुपये ही जुटा पाई है।
