अनिल मेहता नहीं हैं मलाइका के असली पिता! नाम और उम्र पर सोशल मीडिया में चर्चा
मलाइका अरोड़ा के पिता का 62 साल की उम्र में आकस्मिक निधन हुआ। उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की। उनकी मौत कैसे हुई इस पर रहस्य बना हुआ है, जबकि अनिल मेहता मलाइका अरोड़ा के असली पिता है या नहीं इस पर भी चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल मलाइका की उम्र 50 साल है और पिता की 62 साल, ऐसे में अब यह सवाल किया जा रहा है कि क्या अनिल उनके असली पिता नहीं थे। वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा के पिता का नाम अनिल अरोड़ा है या अनिल मेहता इस पर भी लोग चर्चा कर रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: मलाइका अरोड़ा के पिता का अंतिम संस्कार हो गया है लेकिन उनके नाम को लेकर कन्फ्यूजन पैदा हो गया है। दरअसल अनिल अरोड़ा या अनिल मेहता आखिर उनका असली नाम क्या है। इस पर सोशल मीडिया पर लोग चर्चा करते हुए नजर आए। इतना ही नहीं अनिल मेहता को लेकर अब यह सवाल भी पूछा जा रहा है कि क्या वह मलाइका के असली पिता नहीं है। दरअसल मलाइका की उम्र और पिता की उम्र में सिर्फ 12 साल का फर्क है। अनिल मेहता की उम्र 62 साल बताई गई है। वहीं मलाइका अरोड़ा 50 साल की हैं, तो ऐसे में अब यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या वह उनके असली पिता नहीं थे।
खुद मलाइका अरोड़ा ने अपने पिता की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। जिसमें उन्होंने अनिल मेहता की तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है। इनके पिता एक जेंटल सोल थे। वह एक लविंग फादर थे। लविंग हसबैंड थे और लविंग ग्रैंडफादर भी थे। परिवार इस समय मुश्किल घड़ी में है ऐसे में आप सभी से सहयोग की उम्मीद है। आभार जताते हुए इस नोट में अनिल कुलदीप मेहता नाम लिखा हुआ है। ऐसे में यह कंफ्यूजन खुद मलाइका ने ही दूर कर दिया कि उनका नाम अनिल अरोड़ा नहीं बल्कि अनिल मेहता है।
ये भी पढ़ें- बीमारी से थक चुके थे मलाइका अरोड़ा के पिता, पोस्टमॉर्टम में पता चली मौत की वजह
सम्बंधित ख़बरें
Malaika Arora की मालदीव वेकेशन फोटोज हुईं वायरल, स्विमसूट और ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें
Eid Mubarak: ईद के मौके पर सितारों ने दी मुबारकबाद, आर माधवन और आयशा खान ने मनाया जश्न
Malaika Arora Party: मिस्ट्री मैन के साथ कोजी अंदाज में दिखीं मलाइका अरोड़ा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
खान परिवार के मुश्किल वक्त में साथ खड़ी एक्स बहू मलाइका, सुसर से पहुंचीं मिलने, तलाक के बाद भी कायम है रिश्ता
मलाइका की इस पोस्ट के बाद लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि अनिल मेहता पिता का सरनेम है तो मलाइका का सरनेम अरोड़ा कैसे हुआ। हालांकि इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि अनिल मेहता मलाइका अरोड़ा के असली पिता नहीं है। वह उनके सौतेले पिता थे हालांकि इस नोट के जरिए यह पता चलता है कि अनिल मेहता के साथ मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार के बेहद अच्छे संबंध थे। इंडियन एक्सप्रेस की मीडिया की रिपोर्ट जिसमें दावा किया गया है कि अनिल मेहता मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता हैं, अगर उसे सच मान लिया जाए तो ऐसे में लोग अब सवाल यह भी कर रहे हैं कि आखिर मलाइका के असली पिता कौन हैं।
दरअसल मलाइका अरोड़ा की उम्र 50 साल है जबकि अनिल मेहता की उम्र 62 साल, तो ऐसे में इस मीडिया रिपोर्ट का दावा सही लगता है जिसमें अनिल मेहता की सौतेले पिता होने की बात कही गई है। आपको बता दें कि अनिल मेहता ने कथित तौर पर बांद्रा स्थित अपने घर की इमारत से कूद कर आत्महत्या की और उसी के बाद से सोशल मीडिया पर ढेर सारे सवालों का सिलसिला शुरू हो गया। इन सवालों में प्रमुख तौर पर यह सवाल है, कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की। अनिल मेहता की मौत कैसे हुई। क्या अनिल मेहता मलाइका अरोड़ा के असली पिता हैं। अगर नहीं तो मलाइका अरोड़ा के असली पिता कौन हैं। इस तरह के सवाल सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से चल रहे हैं।
