अश्वत्थामा और सरकटा को एक फ्रेम में देख उत्तेजित हुए फैंस, क्या फिल्म में एकसाथ आएंगे नजर !
अश्वत्थामा और सरकटा को एक ही फ्रेम में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। दरअसल सुनील कुमार ने अली फजल के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और बताया है कि वह गुड्डू भैया के साथ शूट कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस मामले पर प्रशंसकों की क्या प्रतिक्रिया है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: फिल्म ‘स्त्री 2’ में सरकटा का भूमिका निभाने वाले सुनील कुमार भी काफी लोकप्रिय हो गए हैं। सुनील कुमार की लंबाई सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है। स्त्री के सभी कलाकारों के साथ उनकी तस्वीर तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। लेकिन इस समय वह अली फजल के साथ तस्वीर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। खुद सुनील ने फोटो साझा की है और लिखा है कि गुड्डू भैया के साथ वह शूटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। इस फोटो को देखकर फैंस उत्तेजित होते हैं और फैंस ने कमेंट में लिखा है कि ‘अश्वत्थामा’ और ‘सरकटा’ एक फ्रेम में दिखाई दे रहे हैं।
स्त्री 2 में सरकटा की भूमिका निभाने वाले सुनील कुमार ने अली फसल के साथ तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है गुड्डू भैया के साथ शूटिंग। हालांकि शूटिंग के सिलसिले में हो रही है और प्रोजेक्ट कौन सा है, इसके बारे में उन्होंने जानकारी नहीं दी है। लेकिन दोनों की साथ शूट करने की खबर ने फैंस को उत्तेजित कर दिया है। फैंस जल्द ही दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री देखना चाहते हैं।
भी पढ़ें- अपारशक्ति खुराना ने स्त्री 2 के डायरेक्टर और लेखक को बताया शिप का कैप्टन
सम्बंधित ख़बरें
‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, कालीन भैया और गुड्डू पंडित की दुनिया अब बड़े पर्दे पर मचाएगी भौकाल
‘गोलू’ बनकर फिर लौटेंगी श्वेता त्रिपाठी, Mirzapur The Movie पर कही दिल की बात
Raakh Trailer: OTT पर दस्तक देने को तैयार राख, दूसरे ट्रेलर में दिखा सस्पेंस, थ्रिल और अपराध की खौफनाक दुनिया
Ali Fazal Interview: अली फजल ने खोला सक्सेस का राज, कहा- अच्छे किरदार और कहानी हमारी पहचान
अली फजल और सुनील कुमार को एक साथ देखकर फैंस अश्वत्थामा और सरकटा के एक फ्रेम में होने की दुहाई दे रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अली फजल सुनील कुमार के कंधे जितने हैं। जबकि अली फजल खुद अपनी अच्छी खासी लंबाई के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन फिर भी वह सुनील कुमार के कंधे तक ही पहुंच पा रहे हैं। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लोगों को कमेंट्स करने का भरपूर मौका दिया है। सुनील कुमार की हाइट 7 फुट 6 इंच है। इंस्टाग्राम पर सुनील के फॉलोअर की संख्या करीब 16 हजार के आसपास है लेकिन इस पोस्ट पर कमेंट ढेर सारे आए हैं।
फिल्म स्त्री 2 की वजह से सुनील कुमार सुर्खियों में आ गए हैं। सुनील कुमार की लंबाई इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा में है। स्त्री 2 फिल्म की अगर बात करें तो यह फिल्म भारतीय सिनेमा में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली फिल्म साबित हुई। फिल्म करीब 500 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है।
