Ali Fazal Interview: अली फजल ने खोला सक्सेस का राज, कहा- अच्छे किरदार और कहानी हमारी पहचान
Ali Fazal Interview On Work: अली फजल ने अपनी पत्नी ऋचा चड्ढा के साथ अपनी क्रिएटिव पार्टनरशिप पर खुलकर बात की। अली फजल ने कहा कि 'ऋचा और मैं ऐसे किरदारों की तरफ आकर्षित होते हैं जो हमें चुनौती दें।
- Written By: यति सिंह
अली फजल और ऋचा चड्ढा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ali Fazal Interview On Career: बॉलीवुड एक्टर अली फजल अपने दमदार एक्टिंग और अलग-अलग किरदारों के लिए जाने जाते है। हाल ही में अली फजल ने अपनी पत्नी ऋचा चड्ढा के साथ अपने काम को लेकर खुलकर बात की। अली ने कहा कि उनके लिए स्टार इमेज से ज्यादा जरूरी एक अच्छी कहानी और मजबूत किरदार है। उनका कहना है कि कलाकारों की असली पहचान उसके निभाए गए किरदारों से बनती है, न केवल उसकी लोकप्रियता से।
अभिनेता अली फजल ने अपनी पत्नी ऋचा चड्ढा के साथ अपनी क्रिएटिव पार्टनरशिप पर खुलकर बात करते हुए बताया कि दोनों कभी भी किसी खास इमेज में फिट होने की कोशिश नहीं करते। उनका फोकस हमेशा अच्छे और चुनौतीपूर्ण किरदारों पर रहता है। बता दें कि अली फजल और ऋचा चड्ढा दोनों ही अपनी अलग-अलग फिल्मों में चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं।
अच्छे रोल की तलाश में रहते हैं दोनों
अली फजल ने इंटरव्यू में बताया कि ‘ऋचा और मैं हमेशा से ऐसे किरदारों की तरफ आकर्षित होते हैं जो हमें चुनौती दे और दर्शकों के दिल में जगह बना सकें, उन्हें पसंद आए। हमारे लिए ग्लैमरस इमेज बनाए रखना कभी प्राथमिकता नहीं रहा।’ उन्होंने इसे अपनी खुशकिस्मती बताया कि उन्हें ऐसे रोल मिले जो स्क्रीन से बाहर निकलकर पॉप कल्चर का हिस्सा बन गए।
सम्बंधित ख़बरें
विद्या बालन की ‘कहानी’ फ्रेंचाइजी में यामी गौतम की एंट्री? ‘कहानी 3’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
Jana Nayagan Collection Day 3: तीसरे दिन गरजी ‘जन नायकन’, अब 100 करोड़ क्लब पर विजय की नजर
रिलीज से पहले लीक हुआ रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर? यश के रावण अवतार की दिखी झलक
सैफ अली खान को रिप्लेस कर मिली पहली लीड फिल्म, ‘मोहब्बतें’ से रातोंरात बने स्टार; जानिए जुगल हंसराज की कहानी
अली फजल ने आगे कहा कि एक अभिनेता के लिए यह सबसे खूबसूरत एहसास होता है कि दर्शक उनकी बनाई हुई चीज से इतना जुड़ जाते हैं। अली फजल ने उदाहरण देते हुए कहा कि ऋचा चड्ढा की ‘फुकरे’ वाली भोली पंजाबन और उनकी ‘मिर्जापुर’ वाली गुड्डू पंडित की भूमिका आज भी लोग याद करते हैं। ये किरदार इतने लोकप्रिय हुए कि लोग उनके डायलॉग दोहराते हैं और बार-बार फिल्म देखते हैं।
यह भी पढ़ें: Preity Zinta Project: नए प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटेड दिखीं प्रीति जिंटा, शेयर किया ये खास पोस्ट
दमदार कहानियों पर हमारा पूरा फोकस
अली फजल कहा कि किरदारों के चयन को लेकर उनमें अच्छी समझ है। दोनों ही इस बात का सम्मान करते हैं कि एक्टिंग का पेशा अनिश्चितताओं से भरा है। कभी रिस्क लेना पड़ता है, तो कभी सब्र रखना पड़ता है। लेकिन सबसे जरूरी बात है कहानी कहने में ईमानदारी।
“हमारी कोशिश हमेशा ऐसी कहानियों और किरदारों का हिस्सा बनने की रहती है जो लोगों के यादों में लंबे समय तक रहें। सिर्फ सफलता नहीं, बल्कि प्रासंगिकता बनाए रखना हमारा लक्ष्य है।” बता दें कि अली फजल जल्द ही ‘मिर्जापुर- द मूवी’ में नजर आने वाले हैं, जो 4 सितंबर को रिलीज की जाएगी।
