अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 में सोनम बाजवा और डीनो मोरिया की एंट्री, जानें कब शुरू होगी शूटिंग
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 चर्चा में है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरुआत होगी। फिल्म में पांच हसीनाएं धमाल मचाते नजर आने वाली है। आइए जानते हैं फिल्म से जुड़ी क्या ताजा अपडेट सामने आई है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: हाउसफुल 5 की शूटिंग जल्दी शुरू होने वाली है। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म में जबरदस्त धमाका देखने को मिलेगा साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म में एक दो नहीं बल्कि 5 एक्ट्रेसेस को साइन किया है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा समेत अन्य एक्ट्रेसेस नजर आएंगी। जबकि निकितन धीर और डिनो मोरिया जैसी एक्टर भी अक्षय कुमार रितेश देशमुख के साथ दिखाई देंगे।
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 की शूटिंग 15 सितंबर से शुरू होने वाली है और इस फिल्म में साजिद नाडियाडवाला ने 5 एक्ट्रेसेस को साइन किया है। ऐसे में फिल्म को लेकर कहा जा सकता है की कॉमेडी के साथ हुस्न का भी तड़का लगने वाला है। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह और सोनम बाजवा का नाम शामिल है। हालांकि तीन अन्य एक्ट्रेसेस कौन होती हैं यह आने वाले वक्त में पता चलेगा। लेकिन इस बार फिल्म में जबरदस्त धमाल देखने को मिलेगा यह अंदाजा लगाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- पंचतत्व में विलीन हुए मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता
सम्बंधित ख़बरें
Alpha VS Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ के आगे दोनों फिल्मों ने टेके घुटने, कमाई में कौन निकला आगे?
अक्षय कुमार ने बीमार दोस्त राजेश शर्मा के लिए किया भावुक पोस्ट, ट्वीट कर बोले- ‘जल्दी ठीक हो जा यार’
Welcome To The Jungle Day 12: अक्षय कुमार की फिल्म ने मंगलवार को किया बड़ा धमाका, 12वें दिन छापे इतने करोड़
Welcome To The Jungle: दूसरे सोमवार भी बरकरार रहा कॉमेडी का जलवा, 100 करोड़ क्लब के बाद कमाई जारी
फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की जोड़ी नजर आएगी। इन दोनों ही कलाकारों के अलावा डीनो मोरिया और निकितिन धीर की एंट्री की बात भी हो रही है। डीनो मोरिया काफी समय से बॉलीवुड की फिल्मों से दूर हैं। ऐसे में यह फिल्म उनके लिए बड़ी फिल्म साबित होगी यह कहा जा सकता है। वहीं निकितन धीर इससे पहले टीवी, वेब सीरीज और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। निकितन धीर बॉलीवुड एक्टर पंकज धीर के बेटे हैं पंकज धीर ने टीवी सीरियल महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाई थी।
हाउसफुल 5 पिछली फिल्मों के मुकाबले जबरदस्त सस्पेंस लेकर आने वाली है इसका दावा किया जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों का नाम पहले ही लिया जा चुका है। जबकि अब निकितन धीर और डीनो मोरिया की एंट्री की बात अब कही गई है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक हाउसफुल 5 की शूटिंग की शुरुआत 15 सितंबर से होने वाली है। फिल्म की शूटिंग का कुछ हिस्सा लंदन में शूट किया जाएगा। इस फिल्म को तरुण मनसुखानी डायरेक्ट करने वाले हैं। हाउसफुल 5 फिल्म 6 जून 2025 में रिलीज होगी।
