अभिषेक बच्चन संग तलाक को लेकर खबरों के बीच बेफिक्र दिखी ऐश्वर्या राय, यूजर्स बोले- मुस्कान…
अभिषेक बच्चन के साथ तलाक को लेकर खबरों के बीच ऐश्वर्या राय बेफिक्र अंदाज में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। इस दौरान उनके साथ आराध्या बच्चन भी मौजूद थीं। न्यूयॉर्क से भारत वापस लौटी ऐश्वर्या राय को एयरपोर्ट पर फैंस ने घेर लिया तो वह उनके साथ पोज देते हुए नजर आई हैं।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच मतभेद की खबर सामने आई थी और उसके बाद दोनों तलाक लेने वाले हैं इस विषय पर चर्चा तेज हो गई। इन खबरों के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन न्यूयॉर्क चली गई थी और अपना जरूरी काम निपटा कर वो अब भारत वापस लौटी हैं, लेकिन वह तलाक को लेकर चल रही खबरों के बीच बेफिक्र अंदाज में नजर आईं। बेटी आराध्या के साथ उन्होंने वहां मौजूद फैंस के साथ फोटो में पोज दिया। ऐश्वर्या और आराध्या तस्वीर में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है।
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच मतभेद की खबर अनंत अंबानी की शादी के बाद सामने आई थी। दरअसल शादी की पार्टी में बच्चन परिवार पहुंचा था लेकिन खास बात यह रही कि अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय के साथ नहीं बल्कि परिवार के बाकी सदस्यों के साथ नजर आ रहे थे। ऐश्वर्या और आराध्या भी परिवार से अलग दिखाई दे रही थी और उसी के बाद से यह चर्चा आम हो गई कि दोनों के बीच मतभेद चल रहा है। यह चर्चा सिर्फ यही नहीं रुकी यह भी खबर आने लगी कि दोनों जल्दी तलाक लेने वाले हैं, हालांकि तलाक को लेकर चल रही खबरों पर अभिषेक बच्चन या ऐश्वर्या राय की तरफ से अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें- काजोल ने 16 साल की उम्र में किया था बॉलीवुड में डेब्यू, आज हैं बड़े पर्दे की फेमस एक्ट्रेस
सम्बंधित ख़बरें
‘हम रोल तय नहीं करते…’ बेटी आराध्या की पेरेंटिंग पर अभिषेक बच्चन ने खोले घर के सीक्रेट्स
मुंबई की ग्रैंड वेडिंग में छाए ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, सलमान खान के गाने पर किया शानदार डांस
अर्जुन तेंदुलकर की शादी में आराध्या के बिना पहुंचे ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन, सास-ससुर से बनाई दूरी
AI ने दिखाई बॉलीवुड की ‘टाइटैनिक’, ऐश्वर्या राय-राजेश खन्ना बने जैक-रोज, VIDEO देख फैंस बोले कमाल
दोनों को लेकर चल रही मतभेद की खबरों के बीच यह खबर भी तेजी से सुर्खियां बटोरने लगी कि अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय को मनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, ताकि रिश्ते में पड़ी दरार को कम किया जा सके। ऐसे में यह कहा जाने लगा कि अभिषेक बच्चन अपनी शादी को बचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं इस तस्वीर पर फैंस ने कमेंट कर कहा है कि मुस्कान के पीछे गम छिपा रही हैं ऐश्वर्या राय। आपको बता दें कि जब से दोनों के बीच मतभेद की खबर सामने आई है उनके फैंस बेहद चिंतित हैं क्योंकि वह दोनों के बीच तलाक नहीं देखना चाहते हैं।
