मुंबई की ग्रैंड वेडिंग में छाए ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, सलमान खान के गाने पर किया शानदार डांस
Aishwarya Abhishek Viral Dance: मुंबई की एक ग्रैंड वेडिंग में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का डांस वीडियो वायरल हो गया है। दोनों ने सलमान खान के गाने सलाम-ए-इश्क पर जमकर डांस किया।
- Written By: सोनाली झा
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन (फोटो-सोशल मीडिया)
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Dance Video: बॉलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन हाल ही में मुंबई में आयोजित एक भव्य शादी समारोह में शामिल हुए, जहां दोनों ने अपने शानदार डांस से महफिल लूट ली। इस खास मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों सुपरस्टार्स को डांस फ्लोर पर मस्ती करते देखा जा सकता है।
वायरल हो रहे वीडियो में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन मशहूर अभिनेता सलमान खान के लोकप्रिय गाने सलाम ए इश्क पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। जैसे ही यह गाना बजा, दोनों डांस फ्लोर पर पहुंचे और अपने अंदाज से वहां मौजूद मेहमानों को खूब एंटरटेन किया। उनके साथ बिजनेस वुमन और समाजसेवी नीता अंबानी भी डांस फ्लोर पर नजर आईं। ऐश्वर्या, अभिषेक और नीता अंबानी के इस शानदार डांस ने समारोह की रौनक और बढ़ा दी। वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
नीता अंबानी ने भी दिखाया डांस का जलवा
यह ग्रैंड सेलिब्रेशन उद्योगपति परिवार से जुड़े मुदित अडानी और अनन्या दीवानजी की शादी का बताया जा रहा है। समारोह में मौजूद मेहमानों के लिए यह पल काफी खास बन गया, जब ऐश्वर्या और अभिषेक ने डांस फ्लोर पर एंट्री की। जहां ऐश्वर्या राय अपने शानदार डांस के लिए पहले से ही जानी जाती हैं, वहीं इस मौके पर अभिषेक बच्चन ने भी उनका पूरा साथ दिया। दिलचस्प बात यह रही कि नीता अंबानी ने भी डांस में शानदार ऊर्जा दिखाई और दोनों सितारों को कड़ी टक्कर देती नजर आईं। उनका आत्मविश्वास और अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
सम्बंधित ख़बरें
Kargil Vijay Diwas Special: ‘LOC Kargil’ से ‘शेरशाह’ तक, जब बॉलीवुड ने दिखाई भारतीय सैनिकों की बहादुरी
Lock Upp 2: ‘क्रिकेटरों की सीक्रेट टिप्स पर लगाती थी दांव…’ लॉक अप 2 में पामेला सेरेना का सनसनीखेज कबूलनामा
‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
गोविंदा का कपूर खानदान की बेटी पर आया था दिल? शगुफ्ता अली ने खोले ‘हीरो नंबर 1’ के अनसुने राज
स्टाइलिश लुक में नजर आया कपल
इस खास मौके पर ऐश्वर्या राय डार्क ब्लू सूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं अभिषेक बच्चन ने व्हाइट ट्राउजर के साथ ब्लू बंदगला शेरवानी पहनकर अपनी पत्नी के साथ ट्विनिंग की। दोनों का यह एलिगेंट लुक लोगों को काफी पसंद आया। वहीं नीता अंबानी ने इस समारोह के लिए पन्ना हरे रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट चुना, जिसमें वह बेहद ग्रेसफुल दिखाई दीं। इस फंक्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ उनकी बेटी आराध्य बच्चन भी नजर आ रही हैं।
पहले भी साथ नजर आ चुका है कपल
बताया जा रहा है कि इस समारोह से पहले ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर और टेनिस स्टार सान्या मिर्जा से जुड़े एक शादी समारोह में भी साथ देखा गया था। वहां से भी कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। फिलहाल इस शादी के डांस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है और फैंस अपने पसंदीदा स्टार कपल की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
