अर्जुन तेंदुलकर की शादी में आराध्या के बिना पहुंचे ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन, सास-ससुर से बनाई दूरी
Celebs at Arjun Tendulkar Wedding: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने ग्लैमरस एंट्री की। ऐश्वर्या ने ब्लू लुक और रेड लिपस्टिक में स्टाइल किया।
- Written By: सोनाली झा
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन (फोटो-सोशल मीडिया)
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan At Arjun Tendulkar Wedding: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में बॉलीवुड के ग्लैमरस कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने सभी का ध्यान अपनी शानदार एंट्री से खींचा। तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी फिर से फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी।
ऐश्वर्या राय ने शादी में लाइट ब्लू कलर का भारी भरकम सूट पहना। ऐश्वर्या राय के खुले बाल और रेड लिपस्टिक ने लुक को और भी आकर्षक बना दिया। ऐश्वर्या राय की स्माइल और स्टाइल ने शादी की रस्मों में चार चांद लगा दिए। फैंस ने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय की फोटोज का जमकर तारीफ की। अभिषेक बच्चन ने इस मौके पर ऑल ब्लैक सूट और ब्लैक चश्मे के साथ रॉयल अंदाज पेश किया। उनकी बीयर्ड और स्टाइलिश एटीट्यूड ने लुक को और भी बढ़ा दिया। कपल ने फोटोग्राफर्स और पैपराजी के सामने कई शानदार पोज दिए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
बेटी आराध्या साथ नहीं थी
हालांकि, इस शादी में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या को साथ नहीं लेकर आईं। आमतौर पर ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के साथ नजर आती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अकेले एंट्री दी। ऐश्वर्या राय ने इस शादी में अपने सास जया बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन से दूरी बनाई। अमिताभ और जया शादी में बाद में शामिल हुए। इसके अलावा, बच्चन परिवार ने कोई फैमिली फोटो भी नहीं क्लिक करवाई, जिसे फैंस ने सोशल मीडिया पर नोटिस किया और अपनी राय दी।
फैंस और सोशल मीडिया रिएक्शन
ऐश्वर्या-अभिषेक की स्टाइलिश एंट्री और फैमिली डायनेमिक्स ने सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ा दी। फैंस कपल के लुक और शादी के मोमेंट्स की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। वहीं, बच्चन परिवार की दूरी और बेटी आराध्या की गैरमौजूदगी पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी का यह पल फैंस और मीडिया के लिए यादगार बन गया, जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट दोनों की चमक देखने को मिली।
