Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आमिर खान की दिल चाहता है का जादू बरकरार, एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म का आज भी है दिलों पर राज

आमिर खान की फिल्म दिल चाहता है आज अपनी 23वीं एनिवर्सरी का जश्न मना रहा है। दिल चाहता है में आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना और प्रीति जिंटा जैसी टैलेंटेड कास्ट थी। दिल चाहता है ने हमें आकाश, समीर और सिद्धार्थ से मिलवाया है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 10, 2024 | 01:34 PM

(सोर्स:- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘दिल चाहता है’ 10 अगस्त यानी आज अपनी 23वीं एनिवर्सरी का जश्न मना रहा है। इस फिल्म को हर कोई शख्स याद करता है, क्योंकि इस फिल्म ने इंडियन सिनेमा को हमेशा के लिए बदल दिया था। फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनी और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस हुई, ये क्लासिक फिल्म दोस्ती और मॉडर्न सिटी लाइफ का सार एक अलग तारीख से दिखती है।

ये भी पढ़ें- अनुराग कश्यप ने बताया साउथ-नॉर्थ सिनेमा के विजुअल में मौजूद फर्क

इस माइलस्टोन का जश्न मनाने के लिए, एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक गर्मजोशी से भरा पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें दर्शकों पर फिल्म के कभी ना मिटने वाले प्रभाव का सम्मान किया गया है। 2001 में रिलीज हुई फिल्म दिल चाहता है में आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना और प्रीति जिंटा जैसी टैलेंटेड कास्ट थी।

सम्बंधित ख़बरें

‘धुरंधर’ के सेट पर क्यों फूट-फूटकर रोए अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल? आर माधवन ने खोला पर्दे के पीछे का राज

आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव हुईं बीमार, शेयर किया अपना हेल्थ अपडेट, बिल्ली बनी देखभाल में मददगार

‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना से पहले इस सुपरस्टार को मिला था रहमान डकैत का रोल! एक्टर ने खुद तोड़ी चुप्पी

आमिर खान के बेटे जुनैद संग स्क्रीन शेयर करेंगी तमन्ना भाटिया, ‘रागिनी MMS 3’ में बड़ा ट्विस्ट

आमिर खान की फिल्म दिल चाहता है ने हमें आकाश, समीर और सिद्धार्थ से मिलवाया, जो 2000 के दशक की शुरुआत के ऐसे किरदार थे। उस समय के युवाओं की उम्मीदों, सपनों और संघर्षों को फिल्म के जरिए दर्शा रहे थे। प्यार, दोस्ती और खुद की खोज का इसका चित्रण आज भी, 23 साल बाद भी रिलेट करने वाला है, जो इसे एक टाइमलेस क्लासिक बनाता है।

दिल चाहता है के ज़रिए एक्सेल एंटरटेनमेंट ने बॉलीवुड में कहानियों को कहने के तरीके को बदल दिया और भविष्य की फ़िल्मों के लिए एक हाई स्टैंडर्ड सेट किया है। पिछले 20 सालों में एक्सेल ने कई फिल्में बनाई हैं, जिन्हें क्रिटिक्स और ऑडियंसेज दोनों ने बेहद पसंद किया है। दिल को छू लेने वाली ‘ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा’ से लेकर जॉनर-डिफाइनिंग ‘गली बॉय’ तक, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने लगातार इंडियन सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें- पहलवान अमन सहरावत की जीत पर सेलेब्स ने की तारीफ

एक्सेल एंटरटेनमेंट की दूसरी फ़िल्में, जैसे ‘डॉन 2’ और ‘गोल्ड’ ने भी बॉक्स ऑफ़िस पर काफ़ी धूम मचाई है और ग्लोबल लेवल पर 100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है। जैसा कि हम ‘दिल चाहता है’ के 23 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, हम एक्सेल एंटरटेनमेंट की यात्रा का भी जश्न मना रहे हैं। एक ऐसी यात्रा जो यादगार कहानियों, कभी ना भूलने वाले किरदारों और बेहतरीन फिल्म मेकिंग के लिए मजबूत कमिटमेंट से भरी हुई है।

Aamir khan film dil chahta hai still has its magic even after 23 years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 10, 2024 | 12:45 PM

Topics:  

  • Aamir Khan
  • Akshaye Khanna
  • Dil Chahta Hai
  • Saif Ali Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.