सैफ अली खान ने धुरंधर को लेकर कही बड़ी बात (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मनोरंजन

Saif Ali Khan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ने बदली सैफ की सोच, बोले- ‘धुरंधर से पहले और बाद का दौर अलग'

Saif Ali Khan News: सैफ अली खान ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लेकर पहली बार अपनी राय सामने रखी है। उन्होंने इस फिल्म के आने से पहले और फिल्म के आने के बाद के समय को लेकर बड़ा बयान दिया है।

अपूर्वा नायक

Saif Ali Khan Reaction On Dhurandhar: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया था, बल्कि बॉलीवुड का रुख भी मोड़ दिया था। धुरंधर को लेकर अब बॉलीवुड के नवाब का रिएक्शन भी सामने आ गया है।

बॉलीवुड के नवाब साहब सैफ अली खान ने हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया कि कैसे धुरंधर के आने से पहले और धुरंधर आने के बाद बॉलीवुड में क्या बदलाव आए हैं।

पहली बार धुरंधर बोले सैफ

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने पहली बार खुलकर धुरंधर को लेकर अपनी बात सामने रखी। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि कैसे धुरंधर ने उनके सोचने का तरीका बदल दिया है। सैफ ने इस बात को स्वीकार किया कि धुरंधर के रिलीज के बाद सच में बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं। साथ ही सैफ ने ये भी कहा कि इस फिल्म के सब्जेक्ट और इस फिल्म के बैकग्राउंड ने फिल्म इंडस्ट्री के अंदर एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। वे खुद धुरंधर की हाइप को देखकर काफी प्रभावित नजर आए है।

क्या बोले सैफ अली खान?

एक इंटरव्यू के दौरान जब सैफ से पूछा गया कि क्या फिलहाल उनकी प्रायोरिटी अलग-अलग जॉनर की स्क्रिप्ट चुनना है, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, " नहीं फिलहाल मैं ये नहीं जानता। मुझे ऐसा लगता है कि फिलहास मेरे पास एक तरह रसी आजादी है, जिसके चलते मैं किसी भी चीज में पूरी तरह इन्वॉल्व हो सकता हूं। मैंने साफ तौर पर बॉलीवुड में हो रहे बदलाव को भी देखा और महसूस किया है। अब ऑडियंस ऐसी फिल्मों को देखने के लिए ज्यादा उत्साहित रहती हैं, जो पूरे जोश के साथ बनाई गई हो या उसमें कुछ हटके हो।

आगे उन्होंने कहा कि मैं धुरंधर से पहले और उसके बाद के दौर को अलग-अलग देखता हूं। इसीलिए ये पूरी तरह से हम पर निर्भर करता है कि हम समय के साथ आगे बढ़ते हैं या नहीं। इसके अलावा सैफ ने धुरंधर के म्यूजिक की भी जमकर तारीफ की है।

उन्होंने कहा है कि हर फिल्म के लिए अलग से नया एल्बम बनाने के जगह शानदार म्यूजिक बनाना और दुनिया भर से अलग-अलग चीजों को अपनाना यहां तक कि अंग्रेजी से भी निडर रहना एक बहुत अच्छी सोच है।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा