-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Your Opinion Public Anger Over Cleanliness
आपकी राय: साफ-सफाई को लेकर जनता में रोष
- Written By: नवभारत डेस्क

अमरावती: शहर में साफ-सफाई को लेकर नागरिकों में काफी रोष है। हर कॉलोनी में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। नालियां पूरी तरह कचरो से भरी पड़ी होने से जाम हो चुकी हैं।साफ सफाई के अभाव के चलते वर्षा ऋतु में बुखार, मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारी से अनेक लोग पीड़ित हैं। निजी तथा शासकीय अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं। शहर में यह बीमारियां और फैलने से इनकार नहीं किया जा सकता। साफ-सफाई को लेकर मनपा का हर माह लाखों रुपए का प्रावधान होने के बावजूद जमीनी स्तर पर कहीं पर भी इसका असर नहीं दिखाई देता।लेकिन मनपा प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ रहा।यहां कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। एक तरह से पूरा प्रशासन लापरवाही बरत रहा है।
हर संभव प्रयास जारी
शहर में साफ-सफाई को लेकर मनपा प्रशासन गंभीर है। लेकिन वर्षा के चलते, इस कार्य में अड़चन आ रही है। सभी अतिरिक्त आयुक्तों की मीटिंग ली गई। इसमें इस बारे में तत्काल हर संभव प्रयास करने को कहा गया है। जहां जहां कचरे के ढेर लगे हैं, उसे भी जल्द उठाने को कहा गया। इस पर प्रशासन काम पर जुट गया है। प्रशासन ने शहर में साफ सफाई तथा कचरे के ढेर को हटाने को प्राथमिकता के साथ कार्य शुरू किया है। जो आगामी कुछ दिनों में दिखाई देगा। -देविदास पवार (आयुक्त, महानगरपालिका)
मनपा प्रशासन पर जनप्रतिनिधियों का दबाव नहीं
मनपा प्रशासन में आयुक्त को सभी अधिकार होने के साथ कर्मचारी व अधिकारियों का बहुत बड़ा फौज फाटा होने के बावजूद कहीं पर भी सक्रियता नजर नहीं आ रही है। दुखद बात यह है कि सभी प्रभाग के अधिकारियों द्वारा अपने अपने प्रभाग का अवलोकन भी नहीं करते हैं। यह दुदैवी है। करीब गत डेढ़ वर्षो से मनपा प्रशासन का कारोबार निष्क्रिय होकर पड़ा है। नागरिकों की रोज आने वाली अनेक शिकायतों के बावजूद स्वच्छता व आरोग्य विभाग को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। मनपा में अर्थपूर्ण तबादले, आपसी टेंडर प्रक्रिया, नागरिकों द्वारा किसी प्रकार की मांग नहीं होने के बावजूद अनावश्यक बड़े-बड़े विकास कामों के पीछे मनपा प्रशासन उलझा हुआ है। जिले के पालक मंत्री तथा शहर के जनप्रतिनिधियों का प्रशासन पर कोई दबाव नहीं रह गया है। इसके चलते प्रशासन हर स्तर पर विफल हो रहा है। इसमें जनता पूरी तरह पीसें जा रही है।मनपा को जब तक कर्तव्य दक्ष IAS अधिकारी आयुक्त के तौर पर नियुक्ति शासन नहीं करती, तब तक यहां के कामकाज में कोई सुधार नहीं हो सकता। -प्रदीप बाजड (पूर्व पार्षद)
सम्बंधित ख़बरें
Your opinion public anger over cleanliness
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMदीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
Aug 09, 2026 | 11:01 PMश्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Aug 09, 2026 | 10:56 PMNoida Waterlogging: बारिश में डूबा सेक्टर-18, महिला बोली- कार नहीं नाव लेकर आना चाहिए था
Aug 09, 2026 | 10:56 PMगिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
Aug 09, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














