Yo Yo Honey Singh का पुणे में बारिश के चलते प्रोग्राम कैंसिल, सफाई देने के लिए खुद सामने आए सिंगर
पुणे में जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने रैपर Yo Yo Honey Singh के गानों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उनके बोल युवाओं पर नकारात्मक असर डालते हैं और समाज में गलत संदेश फैलाते हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
हनी सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Yo Yo Honey Singh Songs Controversy: पुणे में मशहूर रैपर और सिंगर Yo Yo Honey Singh एक बार फिर अपने गानों को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उनके गानों के बोल को लेकर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने गंभीर आपत्ति जताई है।
पुणे जिला बाल संरक्षण अधिकारी मंगेश जाधव ने पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को पत्र लिखकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि हनी सिंह के कई गाने शराब, नशे और हथियार संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।
समाज पर नकारात्मक प्रभाव का आरोप
जाधव ने अपने पत्र में कहा कि इन गानों के बोल समाज में गलत संदेश फैलाते हैं और खासकर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं। उनका मानना है कि ऐसे गानों का युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे उनके व्यवहार और सोच पर असर पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
टूट की कगार पर सुनेत्रा पवार की NCP! 22 विधायकों की शरद पवार से मुलाकात का क्या मतलब निकाल रहे लोग
राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा सुधारों के प्रचार पर खर्च करेगी 3.62 करोड़ रुपये, सोशल मीडिया से होगी जागरूकता
छत्रपति संभाजीनगर: तबादलों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं घाटी अस्पताल की नर्सें, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
Central Railway Night Block: मध्य रेल का 10 दिन का नाइट ब्लॉक, कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें होंगी प्रभावित
Yo Yo Honey Singh ने जनता से कहीं ये बात
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सिंगर हनी सिंह ने पुणे में होने वाले इवेंट के लिए एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 4 अप्रैल 2026 के लिए पूरी टिकटें बिक चुकी थीं, फिर भी हमें बारिश और आंधी-तूफान की उम्मीद के कारण शो को 18.04.2026 को रीशेड्यूल करना पड़ रहा है। यह फैसला सरकारी सलाह के अनुसार लिया गया है, क्योंकि मेरे फैंस की सुरक्षा सबसे ज़रूरी है। खरीदे गए सभी टिकट नई तारीख 18 अप्रैल 2026 के लिए वैलिड रहेंगे। जल्द ही मिलते हैं, पुणे -सिर्फ़ 2 हफ़्तों में!
नियंत्रण की मांग
अधिकारी ने संबंधित एजेंसियों से अपील की है कि इस तरह के गानों के सार्वजनिक मंचों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रसारण को नियंत्रित किया जाए। साथ ही, ऐसी सामग्री पर कड़ी निगरानी रखने की भी मांग की गई है।
हनी सिंह कॉन्सर्ट (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Yo Yo Honey Singh के गानों को लेकर पहले भी हो चुके हैं विवाद
यह पहली बार नहीं है जब Yo Yo Honey Singh के गानों पर सवाल उठे हैं। इससे पहले भी उनके गीतों के बोल को लेकर कई राज्यों में शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं और उन पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं।
ये भी पढ़ें :- Mumbai Metro Line-9 उद्घाटन टला, दहिसर-काशीगांव फेज-1 अब 6 अप्रैल को होगा लॉन्च
बढ़ती बहस का मुद्दा
इस मामले ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि मनोरंजन के नाम पर परोसी जा रही सामग्री का समाज पर क्या प्रभाव पड़ता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी जरूरी है।
