- Hindi News »
- Entertainment »
- Honey Singh Concert Fir Laser Light Airport Zone Violation
Honey Singh का मुंबई कॉन्सर्ट बना मुसीबत, सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज
Honey Singh Live Show Controversy: मुंबई में हनी सिंह के कॉन्सर्ट पर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट जोन के पास लेजर लाइट इस्तेमाल करने पर आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
- Written By: सोनाली झा

हनी सिंह कॉन्सर्ट (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Honey Singh Concert Case: मुंबई में आयोजित यो यो हनी सिंह के कॉन्सर्ट ने जहां एक तरफ फैंस को झूमने पर मजबूर किया, वहीं दूसरी ओर यह इवेंट अब विवादों में घिर गया है। 28 मार्च को बांद्रा स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड में हुए इस लाइव कॉन्सर्ट के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। मामला सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध लेजर लाइट के इस्तेमाल से जुड़ा है।
पुलिस के अनुसार, कॉन्सर्ट से पहले आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि एयरपोर्ट जोन के पास लेजर लाइट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, क्योंकि इससे उड़ानों की सुरक्षा पर खतरा हो सकता है। इसके बावजूद आयोजकों ने नियमों की अनदेखी करते हुए लेजर लाइट का इस्तेमाल किया, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई।
अनुमान से ज्यादा भीड़ ने बढ़ाई परेशानी
कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ ने भी प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दीं। आयोजकों ने पुलिस को लगभग 12 हजार लोगों के आने की जानकारी दी थी, लेकिन कार्यक्रम में 18 से 20 हजार के बीच लोगों की भीड़ पहुंच गई। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया और पुलिस को हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस तरह की लापरवाही को प्रशासन गंभीरता से ले रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
फैंस के लिए म्यूजिक, प्रशासन के लिए चुनौती
इस मामले में इवेंट ऑर्गेनाइजर कंपनी तमन्नाज वर्ल्डवाइड एडवरटाइजमेंट के इंद्रजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस लापरवाही से एयरपोर्ट जोन की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी, जो एक गंभीर मुद्दा है। कॉन्सर्ट में हनी सिंह के सुपरहिट गानों जैसे ‘ब्लू आइज’, ‘ब्राउन रंग’ और ‘डोप शॉप’ पर फैंस जमकर झूमते नजर आए। लेकिन इस म्यूजिकल इवेंट के पीछे सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
देशभर में जारी रहेगा टूर
विवादों के बावजूद हनी सिंह का ‘My Story India Chapter’ टूर जारी रहेगा। वह 4 अप्रैल को पुणे, 11 अप्रैल को कोटा, 25 अप्रैल को इंदौर, 2 मई को लखनऊ, 9 मई को कोलकाता और 16 मई को बेंगलुरु में परफॉर्म करने वाले हैं। अब देखना होगा कि इस FIR के बाद आयोजकों पर क्या कार्रवाई होती है और क्या भविष्य के कॉन्सर्ट्स में सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।
Honey singh concert fir laser light airport zone violation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














