3-4 फरवरी को केंद्र प्रमुख पद परीक्षा के लिए 46 हजार शिक्षकों का आवेदन, यवतमाल भी शामिल

Yavatmal ZP Teachers: महाराष्ट्र में वर्षों से रिक्त 2410 केंद्र प्रमुख पदों के लिए 3-4 फरवरी को परीक्षा होगी, जिसमें 46,068 जिला परिषद शिक्षकों ने आवेदन किया है।
46,000 teachers have applied for the center head position exam on February 3-4, including those from Yavatmal.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Yavatmal Kendra Pramukh State exam: यवतमाल जिला परिषद शिक्षकों को सेवा में पदोन्नति के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। इसी कारण कई वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आयोजित की जा रही केंद्र प्रमुख पद की परीक्षा के लिए कुल 46,068 शिक्षकों ने आवेदन किया है।

एक ही स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक यदि यह परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं, तो उनहें एक केंद्र के अंतर्गत आने वारले लगभग 10 स्कूलों के प्रशासन और निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हालांकि इस पदोन्नति के लिए 46 हजार से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया है, लेकिन टीईटी प्रमाणपत्र होना या न होना उनके लिए एक महत्वपूर्ण शर्त रहेगी।

महाराष्ट्र में केंद्र प्रमुख के लगभग 2,410 पद कई वर्षों से रिक्त हैं। यवतमाल सहित विभिन्न जिलों में इन पदों का कार्यभार वरिष्ठ शिक्षकों को अतिरिक्त प्रभार देकर चलाया जा रहा है। अब महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा जिला परिषद स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए केंद्र प्रमुख पद की परीक्षा आयोजित की जा रही है।

यह परीक्षा 3 और 4 फरवरी को होगी। परीक्षा उत्तीर्ण कर केंद्र प्रमुख के रूप में पदोन्नति पाने के लिए हजारों शिक्षक उत्सुक हैं। महाराष्ट्र भर से कुल 46,068 शिक्षकों ने आवेदन किया है, यह जानकारी परीक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ। नंदकुमार बेडसे ने दी।

ढाई साल की देरी

यह परीक्षा जून 2023 में ही होनी थी। लेकिन न्यायालयीन मामलों और तकनीकी अड़चनों के कारण इसे बार-बार आगे बढ़ाया गया। अब करीब ढाई साल की देरी के बाद परीक्षा के लिए 3 और 4 फरवरी की तारीखें घोषित की गई हैं।

12 जिलों में 5 फरवरी को जिला परिषद चुनाव होने के कारण तथा उसमें शिक्षकों की ड्यूटी लगने से परीक्षा की तारीख बदलने की लगातार मांग की जा रही थी। हालांकि परीक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. नंदकुमार बेडसे ने स्पष्ट किया है कि अब परीक्षा की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।