यवतमाल: पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Yavatmal Murder Case: यवतमाल के 19 वर्षीय युवक की हत्या कर शव अकोला के बोरगांव मंजू क्षेत्र में फेंक दिया गया। पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर मामला सुलझाया।
- Written By: अंकिता पटेल
यवतमाल युवक हत्या, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Yavatmal Crime News: यवतमाल के 19 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका शव अकोला जिले के बोरगांव मंजू क्षेत्र में फेंकने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस मामले में स्थानीय अपराध शाखा अकोला ने मात्र 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के शक में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या करने की बात कबूल की है।
22 मई को बोरगांव मंजू पुलिस थाना क्षेत्र के बोदरखेड़ परिसर स्थित सुभाष यादव के गोदाम के सामने रेलवे अंडरपास में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। मृतक के शरीर पर केवल पैट थी, जबकि टी-शर्ट गले में लिपटी हुई थी। साथ ही उसका चेहरा पत्थर से कुचलकर बुरी तरह विकृत कर दिया गया था। इस मामले में बोरगांव मंजू पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अकोला के पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने स्थानीय अपराध शाखा को तत्काल जांच के निर्देश दिए, इसके बाद पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी खंगाली। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि यवतमाल निवासी विक्की उर्फ बबलू राजू भेंडे 21 मई की रात से लापता था।
सम्बंधित ख़बरें
सिद्धार्थ उद्यान की शेरनी सुचित्रा की मौत, फेफड़ों के गंभीर संक्रमण ने ली जान, जांच के लिए पुणे भेजे गए नमून
राजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
मराठवाड़ा को मिलेगा अपना रेलवे मंडल? सांसद संदीपान भुमरे ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
शिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
पत्नी के साथ अवैध संबंध के संदेह में सिर कुचला
आगे की जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक का उसके पड़ोसी युवराज शंकर तांगडे (उम्र 41 वर्ष, निवासी गुरुनानक नगर, गोधनी रोड, यवतमाल) के साथ विवाद हुआ था। यवतमाल पुलिस की मदद से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
यह भी पढ़ें:-यवतमाल में घरेलू उपभोक्ताओं पर सबसे ज्यादा बकाया, विभाग की बढ़ी चिंता; 120 करोड़ का पानी बिल बकाया
पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के शक में विक्की की पत्थर से कुचलकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली, आरोपी युवराज तांगडे को आगे की जांच के लिए बोरगांव मंजू पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
